साधना से व्यक्ति अपने जीवन में निर्माण हो रहे तनाव से मुक्त हो सकता है ! – श्री. रणजीत प्रसाद, सनातन संस्था

बोकारो (झारखंड) – यहां के पूज्य तपस्वी जगजीवन महाराज सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें सनातन संस्था द्वारा ‘तनाव मुक्ति के लिए अध्यात्म’ विषय पर प्रवचन आयोजित किया गया । इस प्रवचन का २५ से अधिक शिक्षकों ने लाभ लिया ।
संस्था के साधक श्री. रणजीत प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में शिक्षकों पर कार्यभार, विद्यार्थियों की अपेक्षाएं एवं पारिवारिक दायित्व के कारण मानसिक तनाव बढता जा रहा है । ऐसे में केवल बाह्य उपायों से नहीं, अपितु नामजप, प्रार्थना एवं सकारात्मक विचारों के द्वारा ही स्थायी रूप से तनाव पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नियमित साधना से मन स्थिर रहता है तथा कार्य में एकाग्रता एवं संतुलन आता है ।

प्रवचन के उपरांत उपस्थित सभी शिक्षकों ने विषय को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सकारात्मक प्रतिसाद दिया । साथ ही, संस्था द्वारा आयोजित ऐसे आध्यात्मिक प्रवचन नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, इसके लिए भी उन्होंने प्रयास करने की इच्छा व्यक्त की । इस अवसर पर संस्था के साधक श्री रणजीत प्रसाद ने उपस्थित सभी को संस्था का परिचय दिया ।
सनातन संस्था द्वारा मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का 5...
फरीदाबाद में सनातन संस्था की ओर से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी के निर्माण हेतु बालसंस्कार वर्ग...
हरियाणा में ऋषि वर्ल्ड स्कूल के विज्ञार्थियों का नैतिक मूल्यों के विषय पर सनातन संस्था...
पालघर में आनंदमय एवं तनावमुक्त जीवन हेतु अध्यात्म इस विषय पर सनातन संस्था की ओर...
जयपुर के गगन भारती पब्लिक स्कूल में तनावमुक्ति विषय पर कार्यशाला !
सनातन संस्था द्वारा नोएडा में जरूरतमंद बच्चों काे स्टेशनरी वितरण !