मथुरा, 25 मई – सनातन संस्था की ओर से बच्चों में अच्छे संस्कार हो इस दृष्टि से ५ दिन का सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग भारत भर में आयोजित किया जा रहा है ।
मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में रहनेवाले बच्चों की गर्मी की छुट्टियां आरम्भ होने पर सनातन संस्था की ओर से 5 दिवसीय सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया । इस वर्ग में १५ बच्चों ने सहभाग लिया, ४ वर्ष की आयु से १४ वर्ष की आयु तक के बच्चों ने इस वर्ग का लाभ लिया । सनातन की साधिकाएं सुश्री पूनम चौधरी और कु. मनीषा माहूर ने यह वर्ग लिया ।

इस वर्ग में बच्चों को भगवान का नामजप करना, नमस्कार करने की उचित पद्धति, गुण बढाने हेतु क्या प्रयास करे यह सिखाया । अपने राष्ट्र पुरुष, महान संत और ऋषि मुनियों की जानकारी भी दी गई ।
इसके साथ ही वाचन प्रतियोगिता, चित्रकला और प्रश्न मंजूषा प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, इसके माध्यम से बच्चों में अपने धर्म के बारे में जागृति की गई । प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को अंतिम दिन जोधपुर की संत पूज्य सुशीला मोदी भाभी जी के शुभ हस्तों से पुरस्कार भी दिया गया । बच्चों ने अंतिम दिन वंदे मातरम् का भी गायन किया ।



क्षणिकाएं :
1. बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि वर्ग में आने से बच्चों में बहुत बदलाव हुआ है । अभी घर में स्वयं से नामजप करने लगे है ।
2. एक बच्चे को अभिभावक ने कहा कि यदि आपको आगे कुछ भी कार्यक्रम करना रहा तो आप हमारे घर पर कर सकते है ।
झारखंड में शिक्षकों के लिए ‘तनाव मुक्ति’ विषय पर मार्गदर्शन !
फरीदाबाद में सनातन संस्था की ओर से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी के निर्माण हेतु बालसंस्कार वर्ग...
हरियाणा में ऋषि वर्ल्ड स्कूल के विज्ञार्थियों का नैतिक मूल्यों के विषय पर सनातन संस्था...
पालघर में आनंदमय एवं तनावमुक्त जीवन हेतु अध्यात्म इस विषय पर सनातन संस्था की ओर...
जयपुर के गगन भारती पब्लिक स्कूल में तनावमुक्ति विषय पर कार्यशाला !
सनातन संस्था द्वारा नोएडा में जरूरतमंद बच्चों काे स्टेशनरी वितरण !