
धारूहेडा (हरियाणा) – सनातन संस्था द्वारा आयोजित धारूहेडा स्थित बेस्टटेक सोसायटी के कल्ब हाऊस में २६ जून से ३० जून तक निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ । शिविर में अनेक बच्चों ने सहभाग लेकर भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सनातन परंपराओं से संबंधित विविध विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
शिविर के समय बच्चों का भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के संस्कार, आदर्श आचरण, व्यक्तित्व विकास, प्रार्थना, श्लोक एवं स्तोत्र, राष्ट्र एवं धर्मप्रेम तथा नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा विषय पर मार्गदर्शन किया गया । प्रशिक्षण को रोचक एवं व्यवहारिक बनाने हेतु विभिन्न प्रेरणादायी गतिविधियां, अभ्यास एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सहभाग लिया ।
शिविर का एक विशेष आकर्षण रही ‘आध्यात्मिक चित्रकारी प्रतियोगिता’, जिसमें बच्चों ने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था ।
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !
सनातन संस्था द्वारा मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का 5...
झारखंड में शिक्षकों के लिए ‘तनाव मुक्ति’ विषय पर मार्गदर्शन !
फरीदाबाद में सनातन संस्था की ओर से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी के निर्माण हेतु बालसंस्कार वर्ग...
हरियाणा में ऋषि वर्ल्ड स्कूल के विज्ञार्थियों का नैतिक मूल्यों के विषय पर सनातन संस्था...
पालघर में आनंदमय एवं तनावमुक्त जीवन हेतु अध्यात्म इस विषय पर सनातन संस्था की ओर...