
कार्तिक माह के निमित्त से उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर प्रशासन की ओर से कार्तिक मेला का आयोजन किया जाता है ।
कार्तिक मेले में आनेवालों को धर्मशिक्षा और धर्मजागृति संबंधी जानकारी मिले, इस उद्देश्य से सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई । इसका उद्घाटन नगर निगम के अध्यक्ष श्री. सोनू गेहलोत और प्रतिष्ठित लेखापरीक्षक (चार्टर्ड अकाउंटेंट) श्री. प्रशांत शर्मा के हस्तों दीपप्रज्वलन कर किया गया ।
* श्री. सोनू गेहलोत और श्री. प्रशांत शर्मा का धर्म के प्रति भाव : प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए समय निकाल कर आने के कारण समिति के कार्यकर्ताआें ने आभार व्यक्त करने पर दोनों ने कहा, इस कार्य में सहयोग देना हमारा कर्तव्य ही है । अतः आभार व्यक्त कर आप हमें लज्जित न करें ।
* क्षणिकाएं *
१. इस कार्यक्रम में उज्जैन के श्री शिव-शक्ति धाम के महंत एवं संस्थापक स्वामी कमलेशजी ने प्रदर्शनी के लिए अपने आशीर्वाद भेजे ।
२. नगर पालिका निगम के पदाधिकारियों ने निशुल्क स्थान, बिजली व टेबल-कुर्सियां दीं व प्रदर्शनी से प्रभावित होकर आगामी कुंभमेले में प्रदर्शनी के आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी का शदाणी दरबार...
छत्तीसगढ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण हेतु राज्य सरकार सनातन संस्था की सहायता...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !