
इंदौर (मध्य प्रदेश) : सनातन संस्था की देहली की प्रवक्ता कु. कृतिका खत्री ने आवाहन करते हुए कहा, ‘‘हिन्दू धर्म और राष्ट्रपर आघात किए जा रहे हैं । लव जिहाद की समस्या अधिक गंभीर है । इसका मूल कारण धर्मशिक्षा का अभाव है । इसके लिए हिन्दुआें को धर्मशिक्षा लेकर धर्माचरण आवश्यक है । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए कार्य करने के साथ ही साधना का बल भी आवश्यक है । इसके लिए हिन्दुआें को साधना करनी चाहिए ।’’ अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की इंदौर की महिला संगठक मालती गौड तथा हिन्दू जनजागृति समिति की उज्जैन की कार्यकर्ता श्रीमती स्मिता कुलकर्णी ने भी इस कार्यक्रम में मार्गदर्शन किया । श्रीमती स्मिता कुलकर्णी ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि हिन्दुआें में शौर्य का अभाव नहीं है; परंतु हिन्दुआें को उसे जागृत करने की आवश्यकता है । इस अवसरपर सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्र एवं धर्म के प्रति जागृति करनेवाले फलक तथा ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई गई थी ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...