
पटना (बिहार) – देवभूमि जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित हिन्दुसंगठन बैठक में सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस मार्गदर्शन कर रहे थे । उस समय उन्होंने यह मार्गदर्शन किया कि, ‘भारतीय जनतंत्र में अनेक त्रुटियां हैं । इन त्रुटियों के कारण समाजव्यवस्था ठीक रखना असंभव रहता है । किंबहुना इन त्रुटियों के कारण नागरिकों को आनंदी जीवन जीने में बाधाओं का सामना करना पडता है । भारत में निरक्षर तथा अपराधी लोक अधिनियम बनाते हैं । उसमें परिवर्तन होना आवश्यक है । वास्तविक अधिनियम पारित करना विद्वानों का कार्य है; किंतु संसद में अधिकांश मात्रा में विद्वान लोगों का अभाव है । वहां धनबली तथा बाहुबली कार्य कर रहे हैं; इसलिए समग्र व्यवस्था परिवर्तित होना आवश्यक है । धर्माधिष्ठत हिन्दु राष्ट्र-स्थापना से ही यह कार्य संभव है ।’ उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व भारत समन्वयक पू. नीलेश सिंगबाळ भी उपस्थित थे ।
उस समय पू. सिंगबाळ ने यह वक्तव्य किया कि,‘‘जिस देश की राज्यघटना अलिखित स्वरूप की है, उस इंगलैंड ने भारत को लिखित राज्यघटना कर देश चलाने के लिए बताया था । वस्तुतः विद्यमान राज्यघटना के अनुसार देश नहीं चलता, तो राजनेताएं अपनी मनमानी कर देश का कार्य करते हैं । वे संविधान के तत्त्वों को अस्वीकार करते हैं । अतः राज्यघटना की असफलता के लिए आजतक के शासनकर्ता तथा व्यवस्था के घटकों को अपराधी मानना चाहिए ।’’
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !
इंद्रप्रस्थ सांस्कृतिक महोत्सव में सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी को जिज्ञासुओं ने दिया उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सनातन संस्था द्वारा मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का 5...