हिन्दू जनजागृति समिति तथा समविचारी संगठनों का सहभाग

मिरज में नायब तहसीलदारों को निवेदन
मिरज, ६ मार्च – हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में मिरज के नायब तहसीलदार वी.वी. पिलारे को निवेदन प्रस्तुत किया गया । निवेदन द्वारा यह मांग की गई कि, ‘गत कुछ वर्षों से रंगपंचमी का कारण आगे कर नशीली पदार्थों का सेवन करने के लिए रेव पार्टियों का आयोजन किया जा रहा है । इसके साथ-साथ अन्य अपप्रकार प्रतिबंधित करने हेतु प्रशासन ने अग्रेसर होना चाहिए ।’ उस समय व्यापारी सेना के श्री. पंडितराव (तात्या) कराडे, हिन्दू धर्माभिमानी श्री. विठ्ठल मुघळखोड के साथ सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सोलापुर में निवासी उपजनपदाधिकारियों को निवेदन
सोलापुर – वर्तमान में रंगपंचमी के दिन भी अनेक अनुचित प्रकार घट रहे हैं । अतः अनुचित प्रकारों पर प्रतिबंध लगाने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा यहां के निवासी उपजनपदाधिकारी संजय तेली को निवेदन प्रस्तुत किया गया ।
इन कृत्यों पर प्रतिबंध डालें ! – हिन्दू जनजागृति समिति की मांग
१. रंग खेलते समय आने-जानेवाले नागरिकों को बलपूर्वक रंग फांसना तथा स्त्रियों पर गुब्बारें मारना ।
२. मद्यपान-धुम्रपान करते हुए उधम मचाना, नशीली पदार्थों का सेवन करने हेतु ‘पार्टियां’ आयोजित करना ।
३. आरोग्य के लिए हानिकारक तथा प्रतिबंधित रासायनिक रंगों का विक्रय करना ।
रबाळे (नई मुंबई) में पुलिस थाने में निवेदन !

ऐरोली (नई मुंबई) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से रंगपंचमी के दिन घटनेवाले अपप्रकार प्रतिबंधित करने हेतु रबाळे पुलिस थाने में रा.स्व. संघ के राकेश शर्मा, दिनानाथ पावसकर, संजू पांडे तथा हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री समाधान साळुंखे, सुधाकर पाटिल, अनंत बेहेरे ने इकट्ठा होकर निवेदन प्रस्तुत किया ।
‘गुरुकुलम् ग्लोबल स्कूल’ के विद्यार्थियों ने शास्त्रानुसार दीपावली मनाने का लिया संकल्प !
हिन्दुओं को नवरात्रि में केवल 9 दिनों तक ही देवी का जागरण नहीं, बल्कि वर्षभर...
देवद (पनवेल) स्थित सनातन आश्रम से वीरतापूर्ण जयघोष के साथ दुर्गामाता दौड का शुभारंभ
मुंबई के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों को रणजित सावरकर और अभय वर्तक की भेंट!
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !