जळकोट (जनपद नांदेड, महाराष्ट्र) : यहां के सनातन संस्था के हितचिंतक तथा विज्ञापनदाता, साथ ही जळकोट पंचायत समिति के निर्माण विभाग के सभापति श्री. रमाकांत रायवार द्वारा आयोजित भागवत सप्ताह में सनातन संस्था की श्रीमती अनिता बुणगे को मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था । इस अवसर पर श्रीमती बुणगे ने हिन्दू धर्म, हिन्दू राष्ट्र तथा धर्मशिक्षा के विषय में मार्गदर्शन किया । जिसका ५०० श्रद्धालुआें ने इस मार्गदर्शन का लाभ उठाया ।
आज के समय में आवश्यक विषय ही आप बता रहे हैं ! – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता
विषय को रखे जाने के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताआें ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आज के समय जिस विषय की आवश्यकता है, उसी विषय में आप बता रहे हैं; इसको देखकर ही हम कार्यक्रम में आए हैं । आप जो सभी बातें स्पष्टता के साथ बताते हैं, वह हमें बहुत अच्छा लगा । हम रामनवमी उत्सव मनाते हैं, तब आप वहां मार्गदर्शन के लिए आईए । हमें इस विषय की आवश्यकता है । उन्होंने साप्ताहिक सनातन प्रभात के सदस्य बनने की सिद्धता दर्शाई तथा ‘लव जिहाद’ ग्रंथ खरीद लिया ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...