ठाकूरकी (तहसील फलटण) – यहां के पद्मावती मंदिर में स्थानीय महिलाओं के हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति को निमंत्रित किया गया था । कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती डोईफोडे ने समिति के कार्य की जानकारी दी तथा मकरसंक्रांत, रथसप्तमी इन त्योहारों की अध्यात्म शास्त्रीय जानकारी दी । साथ ही ७ फरवरी को सोलापुर में संपन्न होनेवाली धर्मजागृति सभा का निमंत्रण दिया ।
प्रवचन के पश्चात् महिलाओं ने बताया कि, यह विषय हमें परिचित नहीं थे । अगले वर्ष से हम वाण के रूप में वस्तु लाने की अपेक्षा अध्यात्मिक दृष्टि से उपयोग होनेवाली वस्तु देंगे । इस कार्यक्रम को यहां के निवासी श्री. राजाराम शिंदे का सहकार्य प्राप्त हुआ ।
बारामती (जनपद पुणे) – यहां मकरसंक्रातिनिमित्त हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया गया था । उस समय संक्रांत इस त्योहार के संदर्भ की जानकारी देनेवाला चलचित्र (विडिओ) महिलों को प्रसारित किया गया । महिलाओं को वाण के रूप में देवताओं की नामपट्टी दी गई । उस समय सनातन की सात्त्विक उत्पादनों की प्रदर्शनी आयोजित की गई थी । कार्यक्रम के लिए सनातन के नियतकालिकों की ११९ वाचक महिलाएं उपस्थित थी ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...