विकासपुरी (देहली) – यहां पर देहली, उत्तरप्रदेश के अलग-अलग ब्राह्मण संघों का एकत्रित महासंघ बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया । अधिवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने इस बैठक का आयोजन किया था । इस बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों ने ब्राह्मणों के एकत्रीकरण तथा ब्राह्मणों के उत्थान के लिए सभी ब्राह्मण संघों का एक महासंघ बनाकर ब्राह्मणों को संगठित करने का विचार रखा । इस महासंघ के लिए ‘हिन्दू एकता परिषद’ यह अस्थायी नाम निश्चित किया गया तथा उसके लिए सभी को सुझाव देने हेतु विस्तृत चर्चा की गई । इसमें विविध ब्राह्मण संघों के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और ज्योतिषाचार्य जैसे प्रतिष्ठित ब्राह्मण उपस्थित थे । इस बैठक में सनातन संस्था को भी मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था । सनातन संस्था की ओर से कु. मनीषा माहुर बैठक में उपस्थित थीं ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...