उत्तरप्रदेश में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित धर्मसभा संपन्न !

वाराणसी (उत्तरप्रदेश) – ‘धर्मनिरपेक्षता के नाम पर आज हिन्दुआें पर अन्याय हो रहा है । मैहर (मध्यप्रदेश) एवं विंध्याचल (उत्तरप्रदेश) में नवरात्रि यात्रा करनेवालों के रेल टिकट में मेला अधिभार बढा दिया गया है; परंतु मुसलमानों की हज यात्रा को करोडों का अनुदान दिया जाता है । कश्मीर के साढे चार लाख हिन्दुआें को अपने ही देश में विस्थापित होना पडा किंतु म्यांमार के २३ हजार रोहिंग्या मुसलमान जम्मू में रह रहे हैं । इसीलिए हिन्दुआें को जागृत होकर हिन्दू राष्ट्र-स्थापना हेतु प्रयास करने के लिए तैयार होना चाहिए ।’ ऐसा प्रतिपादन समिति के श्री. विश्वनाथ कुलकर्णी ने किया । यहां के धर्मप्रेमी श्री. राकेशचंद्र पाठक ने इस सभा के प्रसार एवं आयोजन की पूरी व्यवस्था की थी । यहां के शिवपुर स्थित होलापुर गांव के श्री. बन्धेबीर बाबा हनुमान मंदिर में सभा का आयोजन किया था । इस समय सनातन संस्था की श्रीमती जुवेकर ने साधना का महत्त्व बताया । इस सभा में श्री श्री १०८ संत शरणदास मौनी महाराजजी की वंदनीय उपस्थिति थी ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...