
वाराणसी (उत्तरप्रदेश) – यहां कुछ दिनों से हिन्दू देवताआें की मूर्तियां अपवित्र करने, हिन्दुआें के घरों पर आक्रमण करने, यात्राआें पर पथराव करने आदि की घटनाएं बढी हैं और यह सब धर्मांध लोग कर रहे हैं । ‘इन प्रकरणों की जांच के लिए विशेष दल गठित किया जाए, मंदिरों की सुरक्षा कडी की जाए’, इन मांगों के लिए यहां के शास्त्री घाट पर ‘राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन’ किया गया । इस आंदोलन में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री. मनीष पांडेय, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री. अविनाश यादव, हिन्दू सेना के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री. हेमंत मिश्र, हिन्दू जागरण मंच के श्री. रवि श्रीवास्तव तथा श्री. शुभम मिश्र, अधिवक्ता अवनीश राय, अनूप कुमार, विनोद कुमार पटेल तथा हिन्दू जनजागृति समिति और सनातन संस्था के कार्यकर्ता उपस्थितथे । साथही देहली एवं झारखंड में भी इस विषय में आंदोलन किया गया । (२३.९.२०१७)
अन्य मांगें
१. बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने मुहर्रम के दिन दुर्गामूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई है । केंद्र सरकार इस विषय में हस्तक्षेप कर, यह रोक हटवाए ।
२. ‘लव जिहाद’ की घटनाआें की जांच करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर पुलिस का विशेष दल गठित किया जाए ।
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...