पूर्वजों के कष्ट दूर होने हेतु पितृपक्ष में नामजप और श्राद्धविधि करें !

Article also available in :

 

१. भगवान दत्तात्रेय का नामजप करें ।

(सद्गुरु) डॉ. मुकुल गाडगीळ

‘आजकल अनेक साधकों को अनिष्ट शक्तियों के कष्ट हो रहे हैं । पितृपक्ष के काल में (२७ सितंबर से १० अक्टूबर २०२६ की अवधि में) इन कष्टों में वृद्धि होने से इस कालावधि में प्रतिदिन न्यूनतम १ घंटा ‘ॐ ॐ श्री गुरुदेव दत्त ॐ’ नामजप करें । भगवान दत्तात्रेय का नामजप (Audio) सुनने हेतु देखें – https://www.sanatan.org/hindi/a/149.html

जो साधक स्वयं को हो रहे अनिष्ट शक्तियों के कष्ट दूर होने हेतु आध्यात्मिक उपचार करते हैं, वे अपने उपचारों के नामजप के अतिरिक्त न्यूनतम १ घंटा भगवान दत्तात्रेय का नामजप करें । भगवान दत्तात्रेय का नामजप करते समय हाथ की पांचों उंगलियों के अग्र भाग साथ लाएं लेकिन उनके बीच थोडा अंतर बनाए रखें तथा अनाहतचक्र और मणिपुरचक्र के स्थान पर न्यास करें ।

जो साधक उपचार नहीं करते, वे अपने व्यक्तिगत कार्य, स्नान, स्वच्छता-सेवा आदि के समय न्यूनतम १ घंटा यह नामजप हो; इसकी ओर ध्यान दें । तब भी पूर्वजों के कष्ट प्रतीत हों, तो वे बैठकर और मुद्रा कर नामजप करें ।

 

२. पूरे दिन में बीच-बीच में प्रार्थना करें ।

पितृपक्ष की अवधि में पूर्वजों के कष्टों से रक्षा होने हेतु पूरे दिन में बीच-बीच में भगवान दत्तात्रेय से प्रार्थना करें ।

 

३. जिन साधकों को संभव हो, वे पितृपक्ष में श्राद्धविधि अवश्य करें ।

ऐसा करने से पूर्वजों के कष्ट तो दूर होंगे ही, साथ में साधना के लिए उनके आशीर्वाद भी मिलेंगे ।’

– (सद्गुरु) डॉ. मुकुल गाडगीळ, सनातन आश्रम, रामनाथी, गोवा

Leave a Comment