राजस्थान के सूरतगढ़ में सनातन संस्था का प्रवचन

२८ और २९ दिसबर को रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र ,केन्द्रीय पुलिस बल,सूरतगढ़ राजस्थान में सनातन संस्था के साधक , श्री किरण नोगिया जी ने प्रवचन लिए।

जोधपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी

जोधपुर में हुए लिटरेचर फेस्टिवल मे सनातन संस्था की ओर से श्रीमती राखी मोदी जी ने आध्यात्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई जिसमे ३ पाक्षिक के सदस्य बने ।

उज्जैन के कार्तिक मेले में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से जनजागृति !

यहां की महापालिका की ओर से प्रतिवर्ष होनेवाले विख्यात कार्तिक मेले में ८ से ११ दिसंबर की अवधि में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से प्रदर्शनी द्वारा जनजागृति की गई । इसके लिए मेले में एक कक्ष खडा कर उसमें आचारधर्म, राष्ट्र-धर्म, इत्यादि विषयोंपर फ्लेक्स फलक लगाए गए ।

पनवेल में श्री गणेशमूर्ति बनाने की कार्यशाला और सनातन-निर्मित सात्त्विक गणेशमूर्ति की प्रदर्शनी !

श्री गणेश कला केंद्र एवं इरा फॉर वुमन के संयुक्त आयोजन में यहां के ओरियन मॉल में २० और २१ अगस्त को श्री गणेशमूर्ति बनाने की कार्यशाला, साथ ही सनातन संस्था के मार्गदर्शनानुसार बनाई गईं सात्त्विक गणेशमूर्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी ।

आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के पुष्कर पर्व में सनातन संस्था द्वारा धर्मप्रसार !

कृष्णा नदी का पुष्कर पर्व १२ अगस्त से २३ अगस्त तक होगा । इस पर्वकाल में कृष्णा नदी में स्नान करना पुण्यकारी माना जाता है । इस उपलक्ष्य में सनातन संस्था द्वारा यहां भव्य ग्रंथ प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्र लगाया गया है ।

अखिल भारतवर्षीय माहेश्‍वरी महासभा की बैठक में सनातन संस्था की ओर से अध्यात्मप्रसार !

जोधपुर : यहां २४ जुलाई को हुई अखिल भारतवर्षीय माहेश्‍वरी महासभा की बैठक में सनातन संस्था की ओर से अध्यात्मप्रसार किया गया । यहां संस्था द्वारा प्रकाशित – धर्म, अध्यात्म, देवता जैसे विविध विषयों के ग्रंथ और सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी । इसी प्रकार, ‘मंदिर में देवता के दर्शन कैसे करें ?’, … Read more

धर्म को ग्लानि आने पर गुरु-शिष्य परंपरा ही धर्म प्रस्थापित करती है ! – श्री. अभय वर्तक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, सनातन संस्था

आज विश्व में अधर्म का अंधःकार बढ रहा है एवं इस अंधकार में भारत भी घसीटा जा रहा है । ‘हिन्दू राष्ट्र’ अर्थात ‘सनातन धर्म राज्य’ स्थापित करने हेतु हर व्यक्ति को अन्याय के विरोध में कृति करनी चाहिए । जिस प्रकार गुरु-शिष्य परंपरा समाज को साधना की ओर ले जाती है ।

सिंहस्थ कुंभ में सनातन के प्रदर्शनी को मिला संत, मान्यवरों एवं समाज से उत्तम प्रतिसाद !

दिशा दूरचित्रवाहिनी द्वारा सनातन संस्था व हिन्दू जनजागृति समिति की प्रदर्शनी का चित्रीकरण एवं पूज्य डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की भेंटवार्ता !

सनातन संस्था द्वारा उज्जैन सिंहस्थपर्व में अध्यात्मप्रसार

उज्जैन सिंहस्थपर्व में अध्यात्मप्रसार हेतु सेवाएं करते समय, ईश्‍वर ही यह कार्य कर रहे हैं, इसकी प्रतीति समाज के लोगों से उत्तम प्रतिसाद मिलने पर हो रही है । – (पूज्य) डॉ. चारुदत्त पिंगळे

सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा धर्मशिक्षा फलक और ग्रंथप्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन !

सनातन संस्था का कार्य धर्मानुरूप है ! – श्रद्धेयप्रवर पूज्य गुणप्रकाश चैतन्यजी महाराज