
फरीदाबाद (हरियाणा) : यहां के सम्मेलन केंद्र, सेक्टर १२ में ‘ गीता जयंती महोत्सव ‘ जिला प्रशासन द्वारा हुडा सेमिनार का आयोजन किया गया । ९ दिसंबर को इस कार्यक्रम में सनातन भारतीय संस्कृति संस्था की ओर से श्रीमती संदीप कौर ने बताया कि स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया और ‘ योगः कर्मसु कौशलम् ‘ अपने उत्थान में अत्यंत सहायक हैं । इस समय भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री श्री. कृष्णपाल गुर्जर, विधायक बल्लभगढ श्री. मूलचंद शर्मा, उपायुक्त फरीदाबाद श्री. चंद्रशेखर, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती सोनल गोयल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सोनल गोयल ने शाल और राज्यमंत्री माननीय श्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर संस्था की श्रीमती संदीप कौर को सम्मानित किया । १० दिसंबर को ‘कर्मयोग’ विषय पर स्वच्छता कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वक्ताओं ने उपस्थितों व मुख्यत: स्वच्छता कर्मचारियों को बताया कि श्रीमद् भगवदगीता से भगवान श्रीकृष्ण के कर्मयोग सिद्धांत का हमारे दैनंदिन जीवन से कैसे संबंध है ।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में सनातन संस्था की ओर से श्राद्ध विषय पर प्रवचन और सामूहिक नामजप...
दिल्ली के शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में सनातन संस्था की ओर से नामजप...
मथुरा (उत्तर प्रदेश) के मंदिर प्रांगण में राधा जी की भक्ति पर सनातन संस्था की...
नोएडा और फरीदाबाद में श्राद्ध के विषय में प्रवचन
गुरुग्राम में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ग्रन्थ प्रदर्शनी !