बंदी होते हुए भी यदि पीस टीवी द्वारा प्रसारण होता है, तो इस देश में कानून है अथवा नहीं ? – अभय वर्तक, प्रवक्ता, सनातन संस्था
मुंबई – इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन के संस्थापक डॉ. जाकिर नाईक के भाषणों से प्रेरणा लेकर अब तक ५५ आतंकवादी प्रेरित होने की बात सामने आई है । हिन्दू विधिज्ञ परिषद के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता संजीव पुनाळेकर ने २ अगस्त को मुंबई मराठी पत्रकारसंघ में आयोजित पत्रकार परिषद में आतंकवादी कार्यवाहियों के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक शांति को बिगाडनेवाले तथा धर्मपरिवर्तन द्वारा धार्मिक तनाव उत्पन्न करनेवाले डॉ. जाकिर नाईक को तत्काल बंदी बनाने, इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन पर प्रतिबंध लगाने तथा आतंकवाद रोकने हेतु धर्मांतर प्रतिबंधक कानून लागू करने की मांग की ।
