
कोल्हापुर : पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धनमठ – पुरीपिठाधीश्वर श्रीमत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज किसी कार्यक्रम हेतु यहां आये हुए हैं। ६ दिसम्बर को प्रात: अधिवक्ता श्री. रवि शिराळकर के निवास पर सनातन संस्था के साधक तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका दर्शन लेकर आशीर्वाद लिये। साथ ही उन्हें ११ दिसम्बर के दिन संपन्न होनेवाली हिन्दू धर्मजागृति सभा का निमंत्रण दिया। उस समय शंकराचार्य को ‘अध्यात्म विश्वविद्यालय‘ (अंग्रेजी आवृत्ती) तथा ‘राष्ट्र एवं धर्म चिंतन’ (हिन्दी आवृत्ती) ये दो ग्रंथ भेंट स्वरूप दिये गये।
शंकराचार्यजी ने त्वरित उन दो ग्रंथों हाथ में पकड कर गौर से देखा तथा बताया कि, ‘सनातन संस्था के लिए मेरे आशीर्वाद तो निरंतर रहेंगे !’ इस अवसर पर सनातन संस्था की सदगुरु (कु.) स्वाती खाडये, श्रीमती वसुधा दिवाण, श्री. आनंद पाटिल, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. मधुकर नाजरे आदि उपस्थित थे।

भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा...
वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना...
पू. विनयानंदस्वामी की रामनाथी, गोवा के सनातन के आश्रम में सदिच्छा भेट
गौरीगद्दे (कर्नाटक) के अवधूत विनयगुरुजी की रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !
माता अमृतानंदमयी के चेन्नई स्थित आश्रम के स्वामी विनयांमृत चैतन्य ने दिया सनातन संस्था के...
सनातन संस्था के साधक वानरसेना की भांति प्रभु श्रीरामचंद्रजी का ही कार्य कर रहे हैं...