सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य हिन्दू एकता फेरी !

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से देशभर में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी निमित्त साढे तीन शक्तिपीठों में से एक तथा श्री महालक्ष्मी देवी की कृपा से पावन हुई करवीर नगरी में 10 मई 2026 को भव्य हिन्दू एकता फेरी का आयोजन किया गया।

प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ काजल हिंदुस्थानी ने किया रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन !

साधकों से वार्तालाप करते हुए काजल हिंदुस्थानी ने कहा कि आपके महान गुरुदेवजी के कारण आप में साधना की ऊर्जा उत्पन्न हुई है । इस ऊर्जा का उपयोग समष्टि के लिए किया जाना चाहिए ।

भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने दी सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट !

भारतीय संत महापरिषद की संत समन्वयक एवं कैलाश मठ की प्रतिनिधि स्वामिनी उन्मेष भारतीजी ने २४ अप्रैल को गाेवा के सनातन आश्रम को सद्भावना भेंट दी । वे बेंगलुरू के श्री राजराजेश्वरी मंदिर की निवासी हैं ।

झारखंड में शिक्षकों के लिए ‘तनाव मुक्ति’ विषय पर मार्गदर्शन !

साधना से व्यक्ति अपने जीवन में निर्माण हो रहे तनाव से मुक्त हो सकता है ! – श्री. रणजीत प्रसाद, सनातन संस्था बोकारो (झारखंड) –  यहां के पूज्य तपस्वी जगजीवन महाराज सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें सनातन संस्था द्वारा ‘तनाव मुक्ति के लिए … Read more

मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन !

नववर्ष के उपलक्ष्य में उपासना सहित जिज्ञासुओं को विभिन्न विषयों की शास्त्रीय जानकारी देना, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य था ।

वृंदावन के परम गोभक्त संत गोपेश कृष्णदासजी महाराज की गोवा स्थित सनातन आश्रम को सद्भावना भेंट !

सनातन संस्था के रामनाथी आश्रम में अध्यात्म के ‘क्यों’ और ‘कैसे’ का वैज्ञानिक उत्तर मिलता है, हम लोगों से सनातन संस्था से जुडने का भी आवाहन करेंगे. – प्रकाश नारायणजी महाराज

श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध उपक्रमों का आयोजन !

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में चैत्र शुक्ल नवमी को हर्षोल्लास के साथ ‘श्रीरामनवमी’ का त्योहार मनाया जाता है । इस सात्त्विक एवं चैतन्यमय वातावरण में भक्तों ने ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ नामजप एवं संकीर्तन कर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की ।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार ने गोवा स्थित सनातन संस्था के रामनाथी आश्रम का दौरा किया !

सनातन संस्था की प्रशंसा करते हुए अधिवक्ता आलोक कुमार ने कहा, “सूक्ष्म जगत का अध्ययन और मार्गदर्शन करना सनातन संस्था की विशेषता है। इस कार्य को करते हुए परब्रह्म के साथ एकाकार होने की सीख यहां दी जाती है। विश्व हिंदू परिषद प्रत्यक्ष (स्थूल) जगत में कार्य करनेवाला संगठन है, जबकि सनातन संस्था का कार्य सूक्ष्म जगत से संबंधित है।”

महाशिवरात्रि के अवसर पर सनातन संस्था द्वारा कई स्थानों पर ग्रन्थ प्रदर्शनी का आयोजन

इस प्रदर्शनी के माध्यम से सनातन संस्कृति, धर्मशास्त्र, बालसंस्कार, आयुर्वेद एवं अध्यात्म, राष्ट्र-धर्म जैसे विषयों के ग्रंथों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति समाज में जागरूकता लाने का भी प्रयास किया ।

धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और देवी मां की कुमकुमार्चन विधि का आयोजन !

सनातन संस्था ओर से धारूहेड़ा के सोसाइटी बेस्टेक सिटी के मंदिर में   प्रवचन और नामजप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत नवरात्रि शास्त्र अनुसार कैसे मनाएं, अखंड दीप क्यों जलाना चाहिए,