बेंगलूरु – साम्यवादी विचारों की नक्सल समर्थक पत्रकार गौरी लंकेश (आयु ५५ वर्ष) की ५ सितंबर को रात ८ बजे यहां के राजराजेश्वरी क्षेत्र में उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां झाडकर हत्या की । रात में अपने कार्यालय से चारपहिया गाडी से घर पहुंचने पर गाडी से उतरते समय हमलावरों ने उनके सिर, गले तथा छाती में गोलियां दागीं ।
कोई भी हत्या निषेधार्ह ही है; परंतु हिन्दुआें की हत्याआें पर मौन व कम्यूनिस्टों
की हत्याआें पर हल्ला, यह दांभिक पुरोगामित्व है ! – चेतन राजहंस, प्रवक्ता, सनातन संस्था
कर्नाटक की ज्येष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या हुई और पुन: एक बार बिना किसी जांच के देशभर में पुरोगामियों की हत्या, विचारों की हत्या आदि नाम से हल्ला मचने लगा है । हिन्दुत्व को अपकीर्त (बदनाम) करने के लिए प्राप्त अवसर को कैसे साधा जाए, यह कम्यूनिस्टों की प्रकृति है । कर्नाटक सहित दक्षिण भारत में चल रहे सदर्न जिहाद के नाम पर हिन्दुत्वनिष्ठों को केंद्रित कर की जानेवाली हत्याआें के विषय में आज भी तथाकथित पुरोगामी चुप्पी साधे क्यों बैठे हैं ? हत्या किसी की भी हो, वह निषेधार्ह ही है; परंतु पुरोगामी विचारकों की हत्या मानवता में आती है और हिन्दुत्वनिष्ठ विचारकों की हत्या मानवता के दृष्टिकोण में नहीं बैठती, ऐसा है क्या ? हिन्दुआें की हत्याआें पर मौन रखकर कम्यूनिस्टों की हत्याआें पर हल्ला मचाना, यह दांभिक पुरोगामित्व है । सनातन संस्था इस तथाकथित मानवतावादी दृष्टिकोण का भी निषेध करती है ।
– श्री. चेतन राजहंस, प्रवक्ता, सनातन संस्था
स्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...