कोल्हापुर में शिक्षण संस्था तथा मंदिरों में सनातन संस्था की ओर से व्याख्यानों का आयोजन

कोल्हापुर – राजर्षी छत्रपती शाहु महाराज हायस्कूल (स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था) में श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में ‘श्री गणेश’ इस विषय पर मार्गदर्शनआयोजित किया गया था । उस समय शास्त्रानुसार गणेशमूर्ति कैसी होनी चाहिए ? उसका पूजन किस प्रकार करें ? श्री गणेश की कृपा हम पर रहने के लिए इस कालावधी में क्या प्रयास करने चाहिए ? शास्त्रानुसार गणेशमूर्ति का विसर्जन किस प्रकार करें ? इस संदर्भ की विस्तृत जानकारी बताई गई । उसका लाभ ३६२ छात्रों ने ऊठाया, तो विक्रम हायस्कूल में २७५ छात्रों ने इसी विषय पर किए गए व्याख्यान का लाभ ऊठाया । अध्यापकों ने बताया कि, ‘यह अभियान अत्यंत प्रशंसनीय है ।’ राजर्षी छत्रपति शाहु महाराज हायस्कूल की प्राचार्या श्रीमती चव्हाण ने ९ वी तथा १० वी कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा के अंतिम दिन पर छात्रों के लिए उपर्युक्त विषय पर व्याख्यान आयोजित किया था ।
श्री गणेश देवालय, हेरले के हितचिंतक श्री. भूपाल मिस्त्री ने स्वयं अपने गांव में श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था के प्रवचन का आयोजन किया । इस प्रवचन का लाभ ५२ जिज्ञासुओं ने ऊठाया । उन्होंने यह इच्छा व्यक्त की कि, ‘हमारे गांव में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अधिक मात्रा में प्रसार करेंगे । साथ ही वहां प्रती माह एक प्रवचन भी आयोजित करेंगे ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...