हिन्दुओ, अशास्त्रीय श्रीगणेश मूर्ति के संदर्भ में प्रबोधन कर धर्मकर्तव्य निभाएं !


मुंबई : शहर के पवई के एक डी मार्ट में गणपति के आकार के समान बर्तनों की रचना कर उसे सोंड लगाकर अनादरयुक्त श्री गणेश मूर्ति की प्रतिष्ठ की गई थी । सनातन संस्था के साधकों द्वारा किए गए प्रबोधन के पश्चात् डी मार्ट व्यवस्थापन ने यह अनादरयुक्त श्रीगणेश मूर्ति परिवर्तित कर उस स्थान पर सात्विक श्री गणेश मूर्ति की प्रतिष्ठा की । (शास्त्र ज्ञात होने के पश्चात् त्वरित उसी के अनुसार कृती करनेवाले डी मार्ट के व्यवस्थापन का अभिनंदन ! हिन्दु भाईयों, अपने देवताओं की अशास्त्रीय मूर्ति मुद्रित कर धर्महानी होने से रोकें । देवताओं का अनादर न हो, इस की दक्षता लें । — संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )
१७ अगस्त के दिन पवई के धर्मप्रेमी श्री. रूपेश शर्मा यहां के एक डी मार्ट में खरेदी करने हेतु गए थे । उस समय उन्होंने श्री गणेश की अनादर करनेवाली उपर्युक्त रचना देखी । इस संदर्भ मेें सनातन संस्था के साधक श्री. प्रसाद कदम से संपर्क कर उपर्युक्त जानकारी दी । (श्री गणेश का अनादर देखने के पश्चात् वह रोकने हेतु त्वरित कृती करनेवाले धर्मप्रेमी श्री. शर्मा तथा श्री. प्रसाद कदम की कृती सर्वत्र के हिन्दुओं के लिए अनुकरणीय है । — संपादक, दैनिक सनातन प्रभात) श्री. प्रसाद कदम ने १९ अगस्त के दिन डी मार्ट में जाकर उस संदर्भ में निश्चिती की । तत्पश्चात् श्री. प्रसाद कदम के साथ श्रीमती रजनी परब, श्रीमती शोभा धनकडे, श्रीमती धनश्री त्रिंबककर इन सनातन की साधकों ने डी मार्ट में जाकर प्रबोधन किया । प्रबोधन के पश्चात् डी मार्ट के व्यवस्थापन ने श्री गणेश की अनादरयुक्त मूर्ति हटाकर उस स्थान पर श्री गणेश की सात्त्विक मूर्ति की प्रतिष्ठा की ।
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...