
बरायठा (सागर, मध्य प्रदेश) : आज संपूर्ण विश्व में हिन्दुओं का एक भी देश नहीं है । धर्मनिरपेक्षता के नामपर हिन्दुओं से भेदभाव किया जा रहा है । अतः हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु प्रयास करना समय की मांग है । आज हिन्दुओं के सामने लव जिहाद, मंदिर सरकारीकरण, धर्मांतरण आदि विविध समस्याएं खडी हैं । प्रत्येक समस्या का उसकी जड से निराकरण करना हो, तो हिन्दू राष्ट्र स्थापना के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प नहीं है । सनातन संस्था के धर्मप्रचारक श्री. अभय वर्तक ने ऐसा प्रतिपादित किया । यहां आयोजित युवकों की बैठक को वे संबोधित कर रहे थे ।
हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान के अंतर्गत सागर जनपद के बरायठा में कथावाचक श्री. मधुसूदन मिश्रा एवं हिन्दू जनजागृति समिति के जालस्थान के पाठक श्री. राजकुमार कौशिक के तत्त्वावधान में यह बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में २० से भी अधिक धर्मप्रेमी उपस्थित थे ।
हिन्दुत्व के क्षेत्र में सनातन संस्था का साहित्य निर्माण का कार्य अमूल्य ! – श्री. सुशांत भोजक एवं श्री. बघेले, अभाविप
इस अवसरपर अभाविप के श्री. सुशांत भोजक एवं श्री. बघेले ने कहा, ‘‘वामपंथियों ने अपने विचार फैलाने के लिए साहित्य का बहुत उपयोग किया । दुर्भाग्यवश हिन्दुत्व के क्षेत्र में काल के अनुरूप, धर्मविरोधियों के कुतर्कों का उत्तर देनेवाला साहित्य दुर्लभ है; किंतु ऐसे में सनातन संस्था ने इन ग्रंथों का निर्माण कर बहुमूल्य कार्य किया है ।’’
झारखंड एवं बंगाल में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए मंदिरों में सामूहिक प्रार्थना कर...
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के 84 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कोल्हापुर में भव्य...
मथुरा में आयोजित ‘विशाल नववर्ष मेले’ में सनातन संस्था की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन...
श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में सनातन संस्था की ओर से झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार में विविध...
धारूहेड़ा (हरियाणा) में नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन और...