सनातन-प्रकाशित ग्रंथों के कारण लोग धर्माचरण निरंतर कर पाएंगे ! – स्वामी प्रणवानंदजी महाराज

हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. चारुदत्त पिंगळेजी ने यहां के मार्कंडेय आश्रम के प्रमुख स्वामी प्रणवानंदजी महाराजजी से ४ जनवरी को नर्मदा तट पर स्थित मार्कंडेय आश्रम में भेंट की।

राजस्थान के सूरतगढ़ में सनातन संस्था का प्रवचन

२८ और २९ दिसबर को रंगरूट प्रशिक्षण केंद्र ,केन्द्रीय पुलिस बल,सूरतगढ़ राजस्थान में सनातन संस्था के साधक , श्री किरण नोगिया जी ने प्रवचन लिए।

जोधपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सनातन संस्था की ग्रंथ प्रदर्शनी

जोधपुर में हुए लिटरेचर फेस्टिवल मे सनातन संस्था की ओर से श्रीमती राखी मोदी जी ने आध्यात्मिक ग्रंथों की प्रदर्शनी लगाई जिसमे ३ पाक्षिक के सदस्य बने ।

सनबर्न के खातोंपर नियंत्रण कर उसकी कार्यप्रणाली पर ध्यान रखिए ! – श्री. अभय वर्तक

वनविभाग, अग्निशमन दल, प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति न होते हुए भी सनबर्न के आयोजकों ने सनबर्न फेस्टिवल की बिना किसी बाधा से बडी मात्रा में सिद्धता प्रारंभ कर दी है।

नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य से सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताआें ने की सदिच्छा भेंट !

सनातन संस्था के कर्नाटक राज्यसेवक श्री. रमानंद गौडा, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. प्रभाकर पडियार, श्री. भरत प्रभु, साथ ही धर्माभिमानी श्री. अनंत कामत ने नागालैंड के राज्यपाल श्री. पद्मनाभ आचार्य से यहां २३ दिसंबर को सदिच्छा भेंट की ।

उज्जैन के कार्तिक मेले में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से जनजागृति !

यहां की महापालिका की ओर से प्रतिवर्ष होनेवाले विख्यात कार्तिक मेले में ८ से ११ दिसंबर की अवधि में सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से प्रदर्शनी द्वारा जनजागृति की गई । इसके लिए मेले में एक कक्ष खडा कर उसमें आचारधर्म, राष्ट्र-धर्म, इत्यादि विषयोंपर फ्लेक्स फलक लगाए गए ।

देश पर आया संकट एवं स्त्रियों पर बढते अत्याचारों को प्रतिबंधित करने हेतु ’हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना अनिवार्य है ! – श्रीमती पल्लवी लांजेकर, सनातन संस्था

आज यदि राष्ट्र बचा, तो समाज बचेगा एवं समाज बचा, तो हम बच सकते हैं । देश के सामने आए अनेक संकट एवं स्त्रियों पर बढते अत्याचारों को प्रतिबंधित करना है, तो ’हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करना अपरिहार्य है । सनातन संस्था की जिलासेविका श्रीमती पल्लवी लांजेकर ने ऐसा प्रतिपादित किया ।

देहली : सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से केंद्रीय भारी उद्योगमंत्री श्री. अनंत गीते से भेंट

सनातन संस्था की ओर से हालही में भारी उद्योगमंत्री तथा शिवसेना सांसद अनंत गीते से भेंट की गई । इस समय उनको राष्ट्र एवं धर्म की समस्याआें के संदर्भ में अवगत कराया गया । इसपर उन्हों ने शिवसेना सांसदों द्वारा संसद में इन विषयों को निश्‍चितरूप से रखे जाने का आश्‍वासन दिया ।

सनातन संस्था के लिए मेरे आशीर्वाद तो निरंतर ही रहेंगे ! – शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

६ दिसम्बर को प्रात: अधिवक्ता श्री. रवि शिराळकर के निवास पर सनातन संस्था के साधक तथा हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी का दर्शन लेकर आशीर्वाद लिये।

आनेवाले आपातकाल में ‘प्रथमोपचार पद्धति’ ही एक ‘संजीवनी’ के रूप में सिद्ध होगी ! – श्री. चेतन राजहंस, प्रवक्ता, सनातन संस्था

वास्तविक रूप में शासनकर्ताओं को नागरिकों को प्रथमोपचार निःशुल्क उपलब्ध करा देना चाहिए; परंतु आज के राज्यकर्ता अपने इस कर्तव्य से दूर हट गए हैं। अतः समय की मांग को पहचानकर सनातन संस्था ने प्रथमोपचार प्रशिक्षण की, समाज सहायता के इस उपक्रम को प्रारंभ किया है।