
रामनाथी( गोवा) – मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के व्यवसायी श्रीमान अभय निगमजी हाल ही में गोवा के रामनाथी स्थित सनातन आश्रम देखने आएं । सनातन के साधक श्री अभिजीत सावंत ने उन्हें आश्रम में चल रहे राष्ट्र और धर्म के कार्यों की जानकारी दी । श्री निगम ने बडी रुचि और जिज्ञासा से सारी जानकारी प्राप्त की ।
श्री निगम ने स्वभाव-दोष और अहंकार-निर्मूलन प्रक्रियाओं में रुचि प्रदर्शित की । स्वयं को बदलने का प्रयास कैसे करना चाहिए ? उसके बारे में जानकारी तथा गुरुकृपायोग तथा आध्यात्मिक शोध विषय विशेष रूप से पसंद आए।
श्री अभय निगम का संक्षिप्त परिचय ।श्री निगम मूलतः एक मैकेनिकल इंजीनियर है । उन्होंने ‘फिलिप्स’ जैसे प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में काम किया है । कई वर्षों तक वह काम के सिलसिले में यूरोप में रहे। वर्तमान में वह इंदौर में बस गए हैं । वहां उनका व्यवसाय है । लेकिन क्योंकि उनका मूल अध्यात्म है, इसलिए वे स्वयं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के मार्गदर्शन में साधना कर रहे हैं । इसके साथ ही वे सामाजिक कार्य के रूप में युवाओं को सनातन धर्म के बारे में मार्गदर्शन भी करते हैं । |
सनातन संस्था का कार्य अदभुत एवं हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है ! – पंडित गौरांग...
प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ काजल हिंदुस्थानी ने किया रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम का अवलोकन !
हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए आश्रम में चल रहा कार्य प्रेरणादायी ! – अधिवक्ता...
सनातन संस्था जो स्वभावदोष निर्मूलन प्रक्रिया सिखाती है, उसके अनुसार आचरण करें ! – अधिवक्ता...
सनातन के आश्रम में वेद, पुराण एवं उपनिषद के अनुसार किया जानेवाला आचरण अनुकरणीय !...
‘जयपुर नेशनल युनिवर्सिटी’ के कुलगुरु डॉ. रोशन लाल रैना की सनातन आश्रम और आध्यात्मिक शोधकेंद्र...