प्रतिभूति पर मुक्त हुए सनातन के साधक
श्री. समीर गायकवाड का उनके घर में औक्षण कर स्वागत !

सांगली : कॉ. गोविंद पानसरे हत्या प्रकरण में संदिग्ध के रूप में बंदी बनाए गए सनातन के साधक श्री. समीर गायकवाड की १९ जून को सायं समय ५.१० बजे कोल्हापुर के कळंबा कारागृह से प्रतिभूति पर मुक्तता की गई। तत्पश्चात सायं समय ६.३० बजे सांगली में उनके घर उनका आगमन हुआ। आरंभ में उनकी माताजी श्रीमती शांता विष्णु गायकवाड ने औक्षण कर उनका स्वागत किया।

घर आने पर श्री.समीर गायकवाड ने प्रथम श्रीकृष्ण की प्रतिमा को वंदन कर पुष्पहार समर्पित किया। तदुपरांत छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को पुष्पहार समर्पित किया। तत्पश्चात श्री. समीर ने किए संघर्ष के लिए वहां उपस्थित कुछ साधकों ने श्री. समीर को पुष्पहार से सम्मानित किया एवं सनातन के साधक श्री. राजेंद्र जोशी ने इस प्रकरण के हिन्दू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता श्री. वीरेंद्र इचलकरंजीकर को भी पुष्पहार से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कोल्हापुर के हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. सुधाकर सुतार उपस्थित थे।
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...