दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !

Article also available in :

दीपावली के निमित्त अपने रिश्तेदारों, परिचितों तथा प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों आदि को सनातन के ग्रंथ भेंटस्वरूप देकर राष्ट्र एवं धर्म के कार्य में सहभागी बनें !

१. पाठकों में राष्ट्रप्रेम जागृत करनेवाली, उन्हें धर्म की संजीवनी देनेवाली तथा अध्यात्म के मार्ग पर चलने के इच्छुक जिज्ञासुओं का मार्गदर्शन करनेवाली सनातन की ग्रंथ-संपदा !

सनातन के ग्रंथ राष्ट्र, धर्म, साधना आदि विषयों का सर्वांगीण ज्ञान देनेवाला भंडार हैं ! इन ग्रंथों में दिया गया ज्ञान केवल पुस्तकीय जानकारी नहीं है, अपितु पाठकों को राष्ट्ररक्षा एवं धर्मजागृति के लिए कृतिशील बनाने और साधना के लिए प्रेरित करनेवाला मार्गदर्शन है। देश-विदेश के राष्ट्रप्रेमी एवं धर्मप्रेमी अपने कार्य में मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए इन ग्रंथों का आधार लेते हैं। जिज्ञासु भी साधना के प्रति लगाव के कारण इन ग्रंथों की ओर आकर्षित होते हैं। समाज को धर्माचरणी बनाने में इन ग्रंथों का महत्त्वपूर्ण योगदान है।

 

२. सभी क्षेत्रों के जिज्ञासुओं की ज्ञान पिपासा शांत करने वाली सनातन की सर्वांगीण ग्रंथ संपदा !

सनातन की ग्रंथ संपदा की विशेषता यह है कि इसमें विविध विषयों का समावेश है। सनातन ने हिन्दू धर्म-दर्शन को स्पष्ट करने वाले, हिन्दुओं में धर्मजागृति करने वाले, राष्ट्ररक्षा के लिए मार्गदर्शन करने वाले तथा स्वभाषा के प्रति अभिमान बढाने वाले ग्रंथ प्रकाशित किए हैं।

इसी प्रकार धार्मिक कृतियों के पीछे का शास्त्र समझानेवाले, आचारधर्म का पालन करना सिखाने वाले तथा साधना का महत्त्व बताने वाले ग्रंथ भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही भावी पीढी को धर्मनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्त बनाने के उद्देश्य से ‘बालसंस्कार’ विषय पर ग्रंथमाला भी उपलब्ध है। जिज्ञासुओं को जिस विषय में रुचि है, उस विषय का ज्ञान ग्रंथों के अध्ययन से निश्चित रूप से प्राप्त होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है !

 

३. दीपावली के निमित्त ‘सनातन के ग्रंथ एवं लघुग्रंथ’ दूसरों को भेंट स्वरूप दें !

दीपावली के अवसर पर अनेक लोग अपने सगे-संबंधियों, परिचितों एवं मित्रों को उपहार देते हैं, तो कुछ व्यवसायी अपने ग्राहकों एवं कर्मचारियों को भेंट देते हैं। अनमोल विचारों का खजाना होनेवाली सनातन की ग्रंथ संपदा दूसरों को भेंट स्वरूप देने से ग्रंथों का व्यापक प्रसार होगा और इस माध्यम से भेंट देनेवाले भी धर्मसेवा में सहभागी बन सकेंगे। इस धर्मसेवा में किस प्रकार सहभागी हो सकते हैं, यह आगे दिया गया है।

अ. भैयादूज के अवसर पर भाई अपनी बहन को उपहार देता है। इस अवसर पर ‘सनातन के ग्रंथ अथवा लघुग्रंथ’ एक विशेष एवं अनूठी भेंट सिद्ध होंगे।

आ. स्वर्णकार दीपावली के समय सोना खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार देते हैं। सनातन के आभूषणों से संबंधित ग्रंथ एवं लघुग्रंथ ग्राहकों को भेंट देकर स्वर्णकार इस कार्य में अपना छोटा सा योगदान दे सकते हैं।

इ. शॉपिंग मॉल, सुपर बाजार, कपडों की दुकानें, मिठाई की दुकानें आदि के मालिक इस समय ग्राहकों को उपहार देते हैं। वे ग्रंथों एवं लघुग्रंथों के आकर्षक सेट तैयार करके ग्राहकों को भेंट दे सकते हैं।

ई. व्यवसाय करने वाले हितचिंतक अपने सहयोगियों तथा प्रतिष्ठान के कर्मचारियों को दीपावली के निमित्त ग्रंथ एवं लघुग्रंथ भेंट स्वरूप देकर राष्ट्र एवं धर्म के कार्य में सहभागी हो सकते हैं।

उ. कुछ ही दिनों में विवाह का मौसम आरंभ होगा। इस अवसर पर कपडों की दुकानों के मालिकों से संपर्क करके उन्हें अपने ग्राहकों को सनातन के ग्रंथ एवं लघुग्रंथ भेंट स्वरूप देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस माध्यम से दुकानदारों को भी धर्मकार्य में अपना छोटा सा योगदान देने का अवसर मिल सकता है !

अपने प्रियजनों को दें सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक ज्ञान तथा सात्त्विक उत्पादोंकी अनमोल भेंट

ऑर्डर करने के लिए आज ही  SanatanShop.com को अवश्य भेट दें।

Leave a Comment