विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन के ग्रंथ एवं लघुग्रंथ दें!

Article also available in :

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों से विनम्र निवेदन !

१. वार्षिक स्नेहसम्मेलन एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित करना

प्रतिवर्ष दिसंबर और जनवरी माह में सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वार्षिक स्नेहसम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। विद्यार्थी अपनी कला एवं रुचि के अनुसार गायन, नृत्य, नाटक, एकांकी आदि प्रस्तुत करते हैं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के अनुसार उन्हें विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार वर्षभर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वक्तृत्व, गायन, वादन, मैदानी खेल आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

२. विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सनातन के ग्रंथ एवं लघुग्रंथों के नाम

विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन द्वारा प्रकाशित ‘बालसंस्कार’ ग्रंथमाला के ग्रंथ तथा अन्य ग्रंथ भेंट किए जाएं, तो इससे उनके मन में सुसंस्कारों के महत्त्व को अंकित करने में सहायता मिलेगी। इन ग्रंथों में ‘व्यावहारिक जीवन में सफल होने के साथ ही गुणी एवं आदर्श बनने के लिए क्या करना चाहिए?’, इस विषय पर अमूल्य जानकारी दी गई है। यह जानकारी विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
“`html

ग्रंथ मराठी हिंदी अंग्रेजी कन्नड
अ. ग्रंथ
१. गुण बढाकर आदर्श बनें ! ✓ ✓ ✓ ✓
२. सुसंस्कार एवं उत्तम व्यवहार ✓ ✓ ✓ ✓
३. अध्ययन कैसे करें ? ✓ ✓ ✓ ✓
४. स्वभावदोष दूर कर आनन्दी बनें ! ✓ ✓ ✓ ✓
५. टी.वी., मोबाइल एवं इंटरनेट की हानिसे बचें और लाभ उठाएं ! ✓ ✓ ✓ ✓
६. राष्ट्र एवं धर्म प्रेमी बनो ! ✓ ✓ ✓ ✓
७. बोधकथा ✓ ✓ ✓ ✓
८. सात्त्विक देवनागरी लिपिके अक्षर और अंक लिखनेकी पद्धति ✓ ✓ – –
आ. लघुग्रंथ
१. टीवी, मोबाइल एवं इंटरनेट के दुष्परिणामों से बच्चों को बचाएं ! ✓ ✓ ✓ ✓
२. प्रार्थना (महत्त्व एवं उदाहरण) ✓ ✓ ✓ ✓
३. श्रीरामरक्षास्तोत्र, मारुतिस्तोत्र एवं हनुमानचालिसा (अर्थसहित) ✓ ✓ – –
४. श्री गणेश अथर्वशीर्ष एवं संकटनाशनस्तोत्र (अर्थसहित) ✓ ✓ – ✓

जिन भाषाओं में संबंधित ग्रंथ उपलब्ध हैं, उनके सामने दिए गए भाषा-संबंधी स्तंभ में ‘✓’ का चिह्न अंकित किया गया है।
उपर्युक्त ग्रंथों की मांग स्थानीय साधकों से या संपर्क क्रमांक 9322315317 पर की जा सकती है। सनातन द्वारा प्रकाशित अन्य ग्रंथों की जानकारी के लिए sanatanshop.com इस वेबसाइट को भेंट दें।

– श्री पुष्कराज जोशी, सनातन आश्रम, देवद, पनवेल

साधकों के लिए सूचना

विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन के ग्रंथ देने हेतु विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों से संपर्क करें ! सभी स्थानों के साधक अपने-अपने जिले के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों से भेंट कर उन्हें इन ग्रंथों की जानकारी दें। विद्यार्थियों को ‘संस्कार’, राष्ट्र तथा अन्य विषयों से संबंधित ग्रंथ, पुरस्कार के रूप में देने के लिए उन्हें प्रेरित करें।

Leave a Comment