रायबाग (जनपद बेळगाव, कर्नाटक) में धर्मरथपर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन
बेळगाव, ३१ मई (संवाददाता) : धर्मप्रसार करने हेतु आज के दिन बेळगाव जनपद में सनातन का धर्मरक्ष विविध तहसीलों में निहित गांवों का भ्रमण कर रहा है । आज के दिन रायबाग में सनातन द्वारा प्रकाशित ग्रंथ एवं सात्त्विक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है । २९ मई को रायबाग में इस धर्मरथपर प्रदर्शनी लगाई गई थी । रायबाग के तहसीलदार श्री. के.एन्. राजशेखर के हस्तों धर्मरथ का पूजन कर इस ग्रंथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया । इस अवसरपरपर हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. सिद्धू देसाई एवं धर्मरथ को चलानेवाले सनातन के साधक श्री. सुरेंद्र चाळके उपस्थित थे । धर्मरथ का पूजन होने के पश्चात तहसीलदार श्री. राजशेखर एवं रायबाग के पुलिस उपनिरीक्षक श्री. रवी आज्जण्णवर ने भी धर्मरथपर लगाई गई प्रदर्शनी का लाभ उठाया ।
३० मई को रायबाग में ही अन्य एक स्थानपर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन अय्यप्पा स्वामी संप्रदाय के गुरुस्वामी श्री. सुरेश नाईक के हस्तों पूजन कर किया गया । इस अवसरपर कर्नाटक रक्षा मंच के रायबाग तहसील के अध्यक्ष श्री. अशोक अंगडी, भाजपा कार्यकर्ता श्री. नारायण म्हात्रे उपस्थित थे । साथ ही उपर्युक्त दोनों प्रदर्शनीयों के उद्घाटन के अवसरपर श्रीराम सेना के उत्तर कर्नाटक अध्यक्ष श्री. जयदीप देसाई उपस्थित थे ।



‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...