
रामनाथी (गोवा) – परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी को उत्तर दीर्घायु प्राप्त हो, हिन्दू राष्ट्र की स्थापना में निहित सभी बाधाएं दूर हों तथा संभावित आपातकाल में सभी साधकों की रक्षा हो; इसके लिए सप्तर्षि जीवनाडी के माध्यम से मार्गदर्शन करनेवाले महर्षिजी की सूचना के अनुसार परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के जन्मनक्षत्र उत्तराषाढा नक्षत्रपर अर्थात २३.२.२०१७ को रामनाथी, गोवा के सनातन आश्रम में ७वां गणहोम किया गया । इस होम का पौरोहित्य सनातन-साधक पुरोहित पाठशाला के अध्यापक वेदमूर्ति केतन शहाणे गुरुजी और पाठशाला के पुरोहितों ने किया ।
क्षणचित्र
गणहोम संपन्न हो जाने के पश्चात यज्ञस्थलपर जब साधक देवताआें का दर्शन कर रहे थे, तब वहां पर एक गाय आ गई । वहांपर साधकों का आवागमन होते हुए भी गाय उस भीड से मार्ग निकालकर यज्ञस्थलपर अर्थात जहां देवताआें की स्थापना की गई थी, वहांतक पहुंच गई और पुरोहितों द्वारा दिए गए प्रसाद को ग्रहण करने के पश्चात ही वह वहां से चली गई ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !