आयुर्वेदानुसार आचरण करें !
अक्टूबर २०१३ में सर्दी होनेपर कुछ दिन पश्चात मेरे कान से पानी-जैसा द्रव निकलने लगा । तब, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से मिला । उन्होंने कुछ गोलियां और कान में डालने के लिए द्रव औषधि दी । इससे ८ दिन में कान का बहना रुक गया; परंतु कान सुन्न हो गया । कान में जब रुई लगी सींक (इयर-बड) डाली जाती, तब गाढा चिकना पीब निकलता । चिकित्सक ने बताया कि कान में कीटाणु हो गए हैं । इसके लिए मैं कान में प्रतिदिन ३ बार औषधि डालता था; परंतु पीब निकलना नहीं रुक रहा था । कान का पटल (परदा) भीतर चिपक गया था, जिससे उसका आकार अंग्रेजी अक्षर, सी जैसा हो गया था । ३ महीने उपचार के पश्चात भी, वह ठीक नहीं हुआ । तब उस विशेषज्ञ चिकित्सक ने कहा कि कान के पटल की शल्यक्रिया करनी पडेगी । इसके पश्चात, पुणे के आयुर्वेदज्ञ वैद्य नरेंद्र पेंडसे से मिलकर मैंने उन्हें इस विषय में बताया । उन्होंने कहा कि शल्यक्रिया कराने की आवश्यकता नहीं है । २-२ सारिवादी वटी दिन में दो बार एक महीने तक लेना है । मैं यह औषधि लेने लगा । आठ दिन पश्चात जब कान की जांच करवाने गया, तब उन्होंने जांच कर बताया कि कान में अब कोई दोष नहीं है । कान का पटल अब पहले जैसा हो गया है और वहां के कीटाणु भी पूर्णतः समाप्त हो गए हैं । इससे आयुर्वेदीय उपचार का महत्त्व समझ में आता है ।
– (सद्गुरु) श्री. राजेंद्र शिंदे, सनातन आश्रम, देवद, पनवेल.
साधकों को सूचना और पाठकों से विनती !
आयुर्वेदीय उपचारों से हुए लाभ के विषय में हमें जानकारी भेजें !
गत कुछ मास से सनातन प्रभात में आरोग्य-संबंधी लेख प्रकाशित हो रहे हैं । इसमें दिए गए सुझाव आचरण में लाने से जो लाभ हो रहा है, उसकी हस्तलिखित अथवा टंकित जानकारी वैद्य मेघराज पराडकर के नाम से निम्नांकित पते पर भेजें –
पता
२४/ब, सनातन आश्रम, रामनाथी, बांदिवडे, फोंडा, गोवा – ४०३ ४०१. अथवा इ-मेल : [email protected]
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...