भोपाल का लोकमंथन कार्यक्रम
भोपाल : यहां मध्यप्रदेश शासन की ओर से ‘लोकमंथन’ : देश-काल-स्थिति’ इस विषय पर विचारक एवं कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश के विचारक इसमें सम्मिलित हुए थे।
इसमें हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता एवं सनातन के साधक भी सम्मिलित हुए थे। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट कर उन्हें भेंट रूप में ‘धर्मशिक्षा’ ग्रंथ दिया।


समिति के कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन के अवसर पर आए विविध मान्यवरों से भेंट की। सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. चेतन राजहंस ने तिबेट के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री. सामदोंग रिनपोछे से भेंट कर उन्हें तिबेट की समस्या पर समिति एवं सनातन संस्थाद्वारा अब तक किए गए आंदोलन एवं प्रश्न को दिए गए समर्थन की जानकारी दी। साथ ही जून २०१७ में गोवा में होनेवाले षष्ठम अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर श्री. रिनपोछे ने अधिवेशन में सम्मिलित होने का आश्वासन दिया। श्री. चेतन राजहंस ने पाकवंशिय कॅनडा स्थित प्रसिद्ध पत्रकार तारेक फतेह से भी भेंट की।

‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...