नई देहली : संस्कृतभाषा के अध्ययन, प्रचार और अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री श्रींदोर्ण और अमेरिका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के जार्ज कारडोना को विश्व संस्कृत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारतीय सांस्कृतिक सम्बध परिषद् के तत्वाधान में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किए। राजकुमारी श्रींदोर्ण को वर्ष २०१५ के लिए पहला विश्व संस्कृत पुरस्कार दिया गया जबकि अमेरिका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के प्राचार्य जार्ज कारडोना को वर्ष २०१६ के विश्व संस्कृति पुरस्कार से नवाजा गया।
आपको बता दें कि श्रींदोर्ण संस्कृत और पाली की शिक्षाविद और विद्वान हैं। इससे पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए वर्ल्ड संस्कृत परिषद में भी वह उपस्थित रही थीं।

आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !