हिन्दू राष्ट्र की स्थापना एवं युद्ध जैसी परिस्थितियों में भक्तों की रक्षा के लिए सनातन आश्रम, रामनाथी (गोवा) में विभिन्न यज्ञों का आयोजन

रामनाथी (फोंडा, गोवा)- वर्तमान में संपूर्ण विश्व युद्ध जैसी परिस्थितियों से गुजर रहा है। भारत को भी किसी भी समय युद्ध का सामना करना पड सकता है। युद्धकाल के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के समय अन्न-धान्य सहित समृद्धि नष्ट हो सकती है। ऐसे आपातकाल में भक्तों की रक्षा हो, उन्हें अन्न-धान्य की कमी का सामना न करना पडे तथा रामराज्य के समान हिन्दू राष्ट्र की स्थापना शीघ्रातिशीघ्र हो, इस उद्देश्य से समृद्धि प्रदान करने वाली आदिशक्ति का जागरण विभिन्न यज्ञों के माध्यम से किया जाएगा। सनातन संस्था की ओर से नवरात्रि के दौरान यहां स्थित सनातन आश्रम में इन यज्ञों का आयोजन किया जाएगा।
🚩 Awakening of Adi Shakti during #Navratri
@SanatanSanstha to organise various Yagnas at Sanatan Ashram, Ramnathi, Goa, for the establishment of the Hindu Nation and protection of devotees during wartime.
🙏 Invoking Adi Shakti for Dharma!
#HinduRashtra #Navaratri https://t.co/IwHVutU1oN
— Sanatan Prabhat (Kannada) (@Sanatan_Prabhat) October 10, 2026
11 अक्टूबर को घटस्थापना से लेकर 17 अक्टूबर तक आदिशक्ति के अष्ट रूपों-‘आदिलक्ष्मी’, ‘गजलक्ष्मी’, ‘संतानलक्ष्मी’, ‘धनलक्ष्मी’, ‘धान्यलक्ष्मी’, ‘विजयलक्ष्मी’, ‘धैर्यलक्ष्मी’ और ‘ऐश्वर्यलक्ष्मी’-की कृपा प्राप्त करने के लिए यज्ञ किए जाएंगे। 18 और 19 अक्टूबर को ‘नवचंडी यज्ञ’ तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर ‘साम्राज्यलक्ष्मी यज्ञ’ किया जाएगा।
मानव की समृद्धि के लिए सनातन संस्था की ओर से यज्ञों का आयोजन !
सनातन संस्था पिछले अनेक वर्षों से समाज को तीसरे विश्वयुद्ध तथा प्राकृतिक आपदाओं के विषय में अवगत करा रही है। साथ ही, इन परिस्थितियों का सामना करने के लिए शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर पूर्वतैयारी करने हेतु मार्गदर्शन भी कर रही है।
तीसरा विश्वयुद्ध अपरिहार्य है और उसमें विश्व को सबसे अधिक हानि होगी। आपातकाल की तीव्रता, उसके संभावित परिणामों तथा उससे निपटने के लिए आवश्यक पूर्वतैयारी के विषय में मार्गदर्शन करने वाली ‘सनातन संस्था’ एक अनूठी संस्था है।
हाल ही में महाराष्ट्र सहित देश के अनेक राज्यों में सूखे की स्थिति उत्पन्न हुई है। पिछले कुछ वर्षों से वर्षा भी अनियमित हो रही है और उसका चक्र भी बदल गया है। इसका प्रभाव फसलों पर पडने से महंगाई भी बढी है। एक प्रकार से विश्व की समृद्धि पर इसका व्यापक प्रभाव पड रहा है। जब-जब मानव पर इस प्रकार के संकट आए हैं, तब-तब संतों और भक्तों ने ईश्वर का आह्वान किया है। सनातन संस्था भी इन यज्ञों के माध्यम से यही प्रयास कर रही है।
साधकों द्वारा आदिशक्ति से की जाने वाली प्रार्थना !
हे आदिशक्ति, आदिमाता! रामराज्य के समान हिन्दू राष्ट्र की स्थापना शीघ्रातिशीघ्र होने दें। इसके लिए प्रयासरत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। साधकों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक कष्ट दूर हों।
हे देवी भगवती! आने वाले आपातकाल में हम भक्तों का उद्धार करने वाली आप ही हैं। आने वाले आपातकाल में हम भक्तों को अन्न-धान्य एवं धन की कमी का सामना न करना पडे। आपके प्रति हमारा भक्तिभाव दृढ हो तथा हमारा आत्मबल बना रहे। आपातकाल में हम भक्तों पर आपकी कृपा सदैव बनी रहे।हे देवी, आपके कोमल श्रीचरणों में अनन्य शरणागत होकर हम आपसे यही प्रार्थना करते हैं!
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !
रामराज्य की स्थापना हेतु सामूहिक प्रार्थना का आयोजन
भारत की विजय एवं सैनिकों तथा धर्मकार्य में लगे लोगों की रक्षा हेतु शतचंडी यज्ञ...
अभिव्यक्तिस्वतंत्रता की दिशा भारतविरोधी शक्तियों ने निर्धारित की है ! – चेतन राजहंस, राष्ट्रीय प्रवक्ता,...
हिन्दूजनों का उत्स्फूर्त प्रत्युत्तर प्राप्त विभिन्न जिलों की ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ !
मुंबई में ‘हिन्दू एकता फेरी’ में एकजुट हुए धर्मप्रेमियों द्वारा हिन्दू राष्ट्र का जयघोष !