कॉर्पोरेट कीर्तनकार एवं समर्थ रामदास स्वामी के भक्त श्री. समीर लिमये ने सनातन संस्था के ठाणे सेवाकेंद्र में की सद्भावना भेंट

सनातन संस्था की सद्गुरु अनुराधा वाडेकर को आध्यात्मिक ग्रंथ भेंट करते हुए समर्थभक्त श्री. समीर लिमये।

ठाणे, 20 सितंबर (वार्ता.) – ठाणे स्थित सनातन संस्था के सेवा केंद्र में ‘कॉर्पोरेट कीर्तनकार’ संकल्पना के जनक एवं समर्थ श्री रामदास स्वामीजी के भक्त श्री. समीर लिमये तथा उनकी सहयोगी श्रीमती धनश्री नानिवडेकर ने 19 सितंबर को सद्भावना भेंट दी । इस अवसर पर सनातन संस्था की सद्गुरु अनुराधा वाडेकर तथा ‘पितांबरी उद्योग समूह’ के प्रबंध निदेशक डॉ. रवींद्र प्रभुदेसाई की वंदनीय उपस्थिति रही ।

इस अवसर पर सनातन संस्था के साधक श्री. सतीश बांगर ने श्री. समीर लिमये का शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया । श्री. लिमये ने सद्गुरु अनुराधा वाडेकर को आध्यात्मिक ग्रंथ भेंट किए । इस समय श्री. लिमयेजी को संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले, उनके कार्य तथा सनातन संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों की जानकारी दी गई ।

इसके उपरांत श्री. समीर लिमये ने समर्थ रामदास स्वामी की कृपा से उन्हें प्रेरित हुई समर्थ रामदास स्वामी के ‘दासबोध’ ग्रंथ को आधुनिक पद्धति से प्रस्तुत करने की संकल्पना, वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया का उपयोग कर के कॉर्पोरेट क्षेत्र में की जा रही कीर्तन सेवा, तथा युवा वर्ग को ‘दासबोध’ सिखाने के लिए आयोजित किए गए शिविरों के बारे में जानकारी दी ।

Leave a Comment