अनुक्रमणिका
- सिर दर्द के कारण
- आगे दी हुई परिस्थिति में यथाशीघ्र वैद्यकीय सहायता लें ।
- १. बेलाडोना (Belladona)
- २. एकोनाईट नैपेलस (Aconite Napellus)
- ३. नक्स वॉमिका (Nux Vomica)
- ४. नेट्रम् म्युरियाटिकम् (Natrum Muriaticum)
- ५. जल्सेमियम सेम्पर्विरेन्स (Gelsemium Sempervirens)
- ६. ग्लोनाइन (Glonine)
- ७. सैन्ग्विनेरिया कैनाडेन्सिस (Sanguinaria Canadensis)
- ८. स्पायजेलिया एन्थेलमिया (Spigelia Anthelmia)
- ९. कैमोमिल्ला (Chamomilla)
- १०. ब्रायोनिया अल्बा (Bryonia Alba)
- ११. पल्सेटिला निगरिकन्स (Pulsatilla Nigricans)
- १२. सल्फर (Sulphur)
- १३. इग्नेशिया अमारा (Ignatia Amara)
- १४. लैचेसिस म्युटस (Lachesis Mutus)
- १५. सिलिशिया (Silicea)
- १६. कल्केरिया फॉस्फोरिकम् (Calcarea Phosphoricum)
- १७. चायना ऑफिसिनैलिस (China Officinalis)
- १८. एंटिमोनियम क्रूडम् (Antimonium Crudum)
- १९. सेपिया ऑफिसिनैलिस (Sepia Officinalis)
- २०. कैनाबिस इंडिका (Cannabis Indica)
- २१. कैक्टस ग्रैंन्डिफ्लोरस् (Cactus Grandiflorus)
- २२. आर्सेनिकम् आल्बम् (Arsenicum Album)
- २३. लायकोपोडियम क्लैवेटम् (Lycopodium Clavatum)
- २४. फॉस्फोरम् एसिडम् (Phosphorum Acidum)
- २५. कैलियम बायक्रोमिकम् (Kalium Bichromicum)
- २६. कैप्सिकम (Capsicum)
- २७. इपिकैकुआन्हा (Ipecacuanha)
- २८. सेड्रॉन (Cedron)
- २९. सेलेनियम मैटेलिकम् (Selenium Metalicum)
- ३०. एम्ब्रा ग्रीसिया (Ambra Grisea)
- ३१. बरायटा म्युरियाटिकम् (Baryta Muriaticum)
- ३२. एगारिकस मस्केरियस (Agaricus Muscarius)

वर्तमान के भागदौड के जीवन में किसी को भी और कभी भी संसर्गजन्य बीमारियों अथवा अन्य किसी भी विकारों का सामना करना पड सकता है । ऐसे समय पर यथाशीघ्र वैद्यकीय विशेषज्ञ से परामर्श उपलब्ध हो ही सकेगा, ऐसा कह नहीं सकते । सर्दी, खांसी, बुखार, उलटियां, जुलाब, बद्धकोष्ठता, आम्लपित्त जैसी विविध बीमारियों पर घर के घर में ही उपचार किया जा सके, इस दृष्टि से होमियोपैथी चिकित्सापद्धति सर्वसामान्य लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है । यह उपचारपद्धति घर के घर ही में कैसे उपयोग में लाएं ? होमियोपैथी की औषधियां किसप्रकार तैयार करें ? उसका संग्रह कैसे करें ? इसप्रकार की अनेक बातें इस लेखमाला द्वारा दे रहे हैं ।
पाठकों से विनती है कि किसी बीमारी पर स्वउपचार आरंभ करने से पूर्व ‘होमियोपैथी स्वउपचार संबंधी मार्गदर्शक सूत्र एवं प्रत्यक्ष औषधि का चयन कैसे करें ?’, इस संदर्भ की जानकारी पाठक पहले समझ लें और उस अनुसार प्रत्यक्ष औषधि का चयन करें !
संकलक : होमियोपैथी डॉ. प्रवीण मेहता, डॉ. (श्रीमती) संगीता अ. भरमगुडे और डॉ. अजीत भरमगुडे

सिर दर्द के कारण

अ. मद्यपान, धूम्रपान करना
आ. अतिमांसाहार करना
इ. बारंबार भोजन का समय टलना अथवा भोजन न करना
ई. दीर्घकाल तक खांसी, छींक आना, रोना
आगे दी हुई परिस्थिति में यथाशीघ्र वैद्यकीय सहायता लें ।
अ. एकाएक तीव्र सिरदर्द आरंभ होना
आ. चोट लगने पर सिरदर्द आरंभ होना
इ. सिरदर्द के साथ दौरे (fits/seizures) आना
उपरोक्त ३ स्थिति को छोड अन्य सामान्य सिरदर्द होते समय कोई भी विशेष लक्षण होने पर, कौनसी औषधि लें, यह औषधि के नाम के सामने दिया है ।
१. बेलाडोना (Belladona)

१ अ. माथे एवं कनपटी में भारीपन-सा लगना, इसके साथ ही धमक के साथ (throbbing) वेदना होना
१ आ. प्रकाश, शोर, हालचाल करना, लेटे रहना, केश काटने के उपरांत सिरदर्द में वृद्धि होना
१ इ. सिर में वेदना के कारण सतत कराहना
१ ई. चेहरा लाल (flushed) होना, सिर गरम होना, आंखों में जलन होना
१ उ. सिर तकिए में घुसाना, सिर पीछे खींचना, बेचैनी से लोट लगाना
१ ऊ. अंधेरे कक्ष में अच्छा लगना
२. एकोनाईट नैपेलस (Aconite Napellus)

२ अ. सिर मानो कसकर मराेड देने समान वेदना, सर्व ओर से पट्टियों से कसकर मरोडे जाने समान वेदना
२ आ. ऐसा लगना मानो खोपडी में से सब कुछ मस्तक से बाहर निकल कर आ जाएगा
२ इ. आंखों के ऊपरी ओर (supraorbital) सिर दर्द
२ ई. चिंता और अस्वस्थता के कारण चेहरा मुरझाना
२ उ. मृत्यु का भय लगना
३. नक्स वॉमिका (Nux Vomica)
३ अ. छरहरी काया, बद्धकोष्ठता (constipation), बैठी जीवनशैली वाले व्यक्तियों को सिरदर्द होना
३ आ. अति खाने से पेट बिगडना, तंबाखू अथवा मद्य का सेवन, मानसिक अतिश्रम के कारण सिर में वेदना होना
४. नेट्रम् म्युरियाटिकम् (Natrum Muriaticum)
४ अ. विद्यालयीन लडकियों को सूर्याेदय से सूर्यास्त तक सिर में वेदना
४ आ. रक्तक्षय (anaemia) वाले व्यक्तियों का सिरदर्द
४ इ. सिर में मानो हथौडे से मार रहे हों, ऐसी वेदना लगातार होना, धमक के साथ सिरदर्द
४ ई. सतत पढाई अथवा सिलाई करने से आंखों पर तनाव आने से सिर में वेदना
४ उ. आंखों के सामने अंधेरा-सा छा जाना और सर्प के आकार जैसी बिजली कौंधने समान लगना (blindness with zig-zag dazzling like lightening) और तदुपरांत सिर में वेदना आरंभ होना
५. जल्सेमियम सेम्पर्विरेन्स (Gelsemium Sempervirens)
५ अ. सिर का, विशेषरूप से ऊपरी भाग में मंद एवं भारी (dull and heavy) वेदना होना, और कनपटी पर धमक के साथ लगातार (throbbing) वेदना होना
५ आ. आंखों की पलकें भारी होकर नीचे झुकना, आंखें भारी होना, साथ ही चक्कर आना
५ इ. सिरदर्द आरंभ होने से पूर्व दिखाई न देना और सिरदर्द आरंभ होने पर दृष्टि पूर्ववत् होना
५ ई. मानसिक कष्ट, तंबाखू खाना, झुकना और धूप में घूमने से सिरदर्द बढना
५ उ. पेशाब होने के पश्चात सिरदर्द कम होना
६. ग्लोनाइन (Glonine)
६ अ. धूप में जाने से होनेवाला सिरदर्द
६ आ. सिर को धूप लगने से सिर से संबंधित विविध कष्ट, उदा. सिरदर्द, सिर घूमना, चक्कर आना इत्यादि आरंभ होना
६ इ. सिर में धमक के साथ लगातार वेदना होना
६ ई. धूप में जाने के उपरांत उष्णता सहन न होना
६ उ. सिर पर टोपी सहन न होना
६ ऊ. सिर का आकार बडा हो गया है, ऐसा प्रतीत होना
६ ए. गर्भाशय से रक्तस्राव होने पर होनेवाला सिरदर्द
७. सैन्ग्विनेरिया कैनाडेन्सिस (Sanguinaria Canadensis)
७ अ. शारीरिक, साथ ही मानसिक श्रम के कारण सिर की दाईं ओर तीव्र वेदना
७ आ. लेटे रहने से एवं नींद के उपरांत अच्छा लगना
७ इ. रजोनिवृत्ति के समय सिरदर्द, साथ में पित्त की उलटियां होना
७ ई. मासिक धर्म के समय बिजली कौंधने समान सिर में वेदना होना, इसके साथ ही भारी मात्रा में रजोस्राव होना
८. स्पायजेलिया एन्थेलमिया (Spigelia Anthelmia)
८ अ. वर्षा के मौसम में, उमस, शीतल हवामान के कारण होनेवाला सिरदर्द
८ आ. मज्जातंतुर्गत वेदना (neuralgia), वेदना गर्दन के मूल से आरंभ होकर विशेषरूप से गर्दन के बाएं भाग में उसका स्थिर हो जाना
८ इ. सिरदर्द निर्धारित अवधि के उपरांत (periodical) और सवेरे से राततक होना
८ ई. थोडीसी हलचल करने पर भी वेदना में वृद्धि होना, उसके साथ ही अस्वस्थता और धडधड होना
९. कैमोमिल्ला (Chamomilla)
९ अ. क्रोध आने के उपरांत सिरदर्द, सिर में असहनीय मरोडने समान, खींचने समान वेदना होना
९ आ. सिरदर्द की ओर ध्यान देनेपर, इसके साथ ही भोजन के उपरांत सिरदर्द
१०. ब्रायोनिया अल्बा (Bryonia Alba)
१० अ. जकडन हो (pressive), सिर मानो फट जाएगा, टुकडे-टुकडे हो जाएगा (bursting, splitting), ऐसा सिरदर्द
१० आ. हालचाल करने से सिरदर्द बढना; शांति से पडे रहने से, सिर दबानेपर और अंधेरे में सिरदर्द न्यून होना
१० इ. सिर की दाईं ओर वेदना के साथ मितली और पित्त की उलटियां होना
१० ई. प्यास लगने पर प्रत्येक बार काफी मात्रा में पानी पीना
११. पल्सेटिला निगरिकन्स (Pulsatilla Nigricans)
११ अ. अति श्रम के उपरांत सिर में वेदना होना, वेदना का स्थान सिर के विविध भागों में सतत बदलते रहना
११ आ. सिरदर्द के साथ आंखों से जलनयुक्त पानी बहना
११ इ. रोगी को खुली हवा में अच्छा लगना
१२. सल्फर (Sulphur)
१२ अ. सिर पर अथवा पिछले भाग में धमक (throbbing) अथवा मरोडे जाने समान वेदना
१२ आ. सिर के तालु पर गरम लगना और रात में बिस्तर पर सोते समय उसका बढ जाना
१२ इ. सवेरे उठने पर, सिर दबाने पर सिर में वेदना कम होना
१२ ई. रक्त का प्रवाह सिर में वेग से जाने समान लगना
१२ उ. प्रत्येक सप्ताह में एक बार सिर में वेदना
१३. इग्नेशिया अमारा (Ignatia Amara)
१३ अ. निर्धारित स्थान पर मरोडे जाने समान सिर में वेदना
१३ आ. सिर के मध्यभाग में, साथ ही नाक के मूलपर (नाक का माथे से टिके भाग पर) दबाव प्रतीत होना
१३ इ. चिंता अथवा शोक के कारण उत्पन्न सिरदर्द
१४. लैचेसिस म्युटस (Lachesis Mutus)
१४ अ. स्त्रियों में रजोनिवृत्ति के (menopause) उपरांत होनेवाला सिरदर्द, जिसमें तालु गरम होना
१४ आ. सिर के बाईं ओर तीव्र वेदना, उस ओर चेहरा फीका पडना
१४ इ. सोकर उठने के उपरांत सिरदर्द बढना
१५. सिलिशिया (Silicea)
१५ अ. सिरदर्द की पुरानी बीमारी होना, उसके साथ ही ‘दबाव, शोर, हालचाल एवं प्रकाश’ सहन न होना
१५ आ. सिर के सर्व ओर शाॅल लपेटने से, दबाव देने से सिरदर्द उस समय के लिए थम जाना
१५ इ. अतिश्रम के उपरांत सिरदर्द आरंभ होना, इसमें वेदना गले के निचले भाग में आरंभ होकर वह आंखों में स्थिर होना, ऐसा लगना कि गर्दन टूट जाएगी
१६. कल्केरिया फॉस्फोरिकम् (Calcarea Phosphoricum)
१६ अ. विद्यालयीन लडकियों को जुलाब सहित होनेवाला सिरदर्द
१६ आ. हवामान में परिवर्तन के कारण होनेवाला सिरदर्द
१६ इ. सिरदर्द के समय तंबाखू के धुएं की गंध लेने की तीव्र इच्छा होना, गंध लेने पर सिरदर्द न्यून होना
१६ ई. सिर में वेदना होते समय चेहरा और सिर गरम होना, सुस्ती आना, मन अप्रसन्न होना
१७. चायना ऑफिसिनैलिस (China Officinalis)
१७ अ. सिर में झटकों समान, चीरने समान तीव्र वेदना (jerking, tearing pains)
१७ आ. मस्तिष्क जैसे लहरों समान खोपडी से टकरा रहा हो, ऐसा लगना
१७ इ. सिर के केवल एक ही ओर वेदना
१७ ई. कान में आवाज आना
१७ उ. सिरदर्द के कारण नींद न लगना
१७ ऊ. रात्रि में जागरण करना और चलने के कारण सिरदर्द बढना
१७ ए. शांति से लेटे रहने पर सिरदर्द न्यून होना
१८. एंटिमोनियम क्रूडम् (Antimonium Crudum)
अचार, आम्लयुक्त पदार्थ खाना, नदी में स्नान करने के कारण होनेवाला सिरदर्द
१९. सेपिया ऑफिसिनैलिस (Sepia Officinalis)
१९ अ. प्रतिदिन सवेरे होनेवाले सिरदर्द के कारण आंखें खोलना कठिन होना
१९ आ. सिरदर्द के समय संभोग की तीव्र इच्छा होना
१९ इ. सिरदर्द के तीव्र झटके आना
२०. कैनाबिस इंडिका (Cannabis Indica)
२० अ. सिरदर्द के समय ऐसा लगना जैसे सिर का तालू (सिर के ऊपर का मध्य भाग) खुल रहा है और बंद हो रहा है
२० आ. सिरदर्द के समय ऐसा प्रतीत होना मानो खोपडी (सिर के ऊपर मध्य हड्डीवाला भाग) ऊपर खींचा जा रहा है
२० इ. सिरदर्द के साथ ही पेट में वायु जमा होना
२० ई. सिर की अपनेआप हालचाल होना
२० उ. मूत्रपिंड की बीमारी के कारण सिर में वेदना होना
२० ऊ. असामान्यरूप से उत्तेजना (excitement) और बडबडाहट के साथ अर्धशिशी होना
२१. कैक्टस ग्रैंन्डिफ्लोरस् (Cactus Grandiflorus)
२१ अ. सिर का ऊपरी भाग मानो कोई जकड रहा हो, सभी ओर से पट्टियों से जकडकर रखने समान अथवा सिर पर भारी बोझा रखे जाने समान दुखना, ऐसी वेदना विशेषरूप से मासिक माहवारी की शिकायत के साथ अथवा रजोनिवृत्ति के (menopause के) समय वेदना होना
२१ आ. सवेरे ११ से लेकर रात्रि ११ तक की अवधि में सिर में वेदना होना
२२. आर्सेनिकम् आल्बम् (Arsenicum Album)
२२ अ. आंखों के ऊपरी भाग के सिर में वेदना होना और तालु पर आग होना
२२आ. निर्धारित अवधि के उपरांत सिरदर्द होना और उसके साथ ही थकान लगना अथवा उस कमजोरी के कारण सिर दर्द आरंभ होना
२२ इ. थोडी गरमाहट के संपर्क में आना, सिर ऊंचा करके सोने पर अच्छा लगना
२२ ई. बारंबार थोडा-थोडा कर पानी पीना
२३. लायकोपोडियम क्लैवेटम् (Lycopodium Clavatum)
२३ अ. सिर में वेदना होते समय तालुपर, कनपटी पर (temple) (अधिकांशत: दाईं ओर) आंखों के ऊपर, नाक के मूल पर वेदना होना
२३ आ. सायंकाल ४ से ८ सिरदर्द सर्वाधिक होना
२४. फॉस्फोरम् एसिडम् (Phosphorum Acidum)
संभोग एवं आंखों के अत्यधिक उपयोग के कारण सिर में वेदना
२५. कैलियम बायक्रोमिकम् (Kalium Bichromicum)
२५ अ. औषधि लेकर सर्दी कुछ समय के लिए दब जाने से छोटे-छोटे भागों में सिर में वेदना होना
२५ आ. एक आंख के ऊपर, विशेषरूप से दाईं आंख के ऊपर सिर में वेदना
२५ इ. सिरदर्द आरंभ होने से पहले दृष्टि अस्पष्ट (धुंधली / blurred) होना और वेदना आरंभ होने पर दृष्टि में सुधार होना
२६. कैप्सिकम (Capsicum)
२६ अ. खांसते समय सिर में वेदना होना और ऐसा प्रतीत होना कि ‘कहीं खोपडी फूट जाएगी क्या ?’,
२६ आ. संपूर्ण सिर में वेदना
२७. इपिकैकुआन्हा (Ipecacuanha)
सिरदर्द के साथ मितली आना
२८. सेड्रॉन (Cedron)
प्रतिदिन एक ही समय पर सिरदर्द होना
२९. सेलेनियम मैटेलिकम् (Selenium Metalicum)
चाय के सेवन से होनेवाला सिरदर्द
३०. एम्ब्रा ग्रीसिया (Ambra Grisea)
वृद्धावस्था में होनेवाले सिरदर्द के साथ उदासीन लगना
३१. बरायटा म्युरियाटिकम् (Baryta Muriaticum)
उच्च रक्तदाब के कारण होनेवाला सिरदर्द
३२. एगारिकस मस्केरियस (Agaricus Muscarius)
सिरदर्द और उसके साथ नाक से रक्तस्राव होना ।
| स्वउपचार करने की दृष्टि से साधक, पाठक, राष्ट्र-धर्मप्रेमी, शुभचिंतक एवं अर्पणदाता यह लेख आपात्काल की दृष्टि से संग्रहित रखें । |
अंदरूनी चोट एवं मोच पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
माहवारी से संबंधित शिकायतों पर (Ailments related to menses) होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
घटनापूर्व चिंता (Anticipatory anxiety) पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी_Pending_Review
चिंता अथवा डर (Anxiety/Fear/Panic) पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
अनिद्रा (Insomnia) पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी
भूख न लगना (Loss of Appetite) इस रोग पर होमियोपैथी औषधियों की जानकारी