रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सनातन संस्था की ओर से रमन लाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा तथा उप प्रधानाचार्य श्री प्रभात सिंह को रक्षा सूत्र बांधा गया । इसके साथ ही श्री राजीव श्रीवास्तव जी, भूतपूर्व प्रबंधक श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा, उत्तर प्रदेश को रक्षाबंधन निमित रक्षा सूत्र बांधा गया व धर्म के कार्य में सभी का सहभाग निरंतर बना रहे, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की ।


क्षणचित्र
१. राखी बांधते समय जब श्री. प्रभात सिंह जी को सनातन की राखी का महत्व बताया तब उन्होंने अपने परिवार और मित्रों को देने हेतु राखी क्रय की । पंचांग का महत्व बताने पर तुरंत २ पंचांग भी लिए । साथ ही अपने रिस्तेदार, मित्रों के नाम का चिंतन कर उस अनुसार पंचांग तथा सनातन के सात्विक उत्पादों की मांग देंगे । उन्होंने सनातन के ग्रंथ विद्यालय की लाइब्रेरी में रखने हेतु सहायता की ।
२. श्री. राजीव श्रीवास्तव जी को राखी बंधवाने पर बहुत भावजागृति हुई । उनकी धर्मपत्नी ने अध्यात्म से संबंधित प्रश्न और शंकाए पूछी ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...