पिछले अनेक वर्षोसे सनातन संस्था धर्मशास्त्र के अनुसार मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करने के लिए कह रही है ।
- प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र माेदी द्वारा गणेश उत्सव एवं नवरात्रि पर मिट्टी के श्रीगणेश एवं श्रीदुर्गादेवी की मूर्तियाें का प्रयोग करने का आवाहन करने के लिए अभिनंदन !
- इससे पर्यावरण की रक्षा हाेगी एवं सभी भक्ताें काे अध्यात्मिक स्तर पर लाभ हाेगा !
नई दिल्ली : रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक जी ने सार्वजनिक गणेशोत्सव के धार्मिक अवसर को राष्ट्र जागरण का पर्व बनाया। लोकमान्य तिलक जी ने हमें स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है ये प्रेरक मंत्र दिया, लेकिन हम आजाद हिन्दुस्तान में हैं। गणेश उत्सव की बात जब होती है तो लोकमान्य तिलक जी की याद आना स्वाभाविक है। सुराज हमारी प्राथमिकता हो, इस मन्त्र को लेकर हम सार्वजनिक गणेश उत्सव से सन्देश दे सकते हैं।
गणेश उत्सव में हमें पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेने की जरूरत है। पर्वों पर मिट्टी के श्रीगणेश एवं श्रीदुर्गादेवी की मूर्तियाें का प्रयोग करें। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से पर्यावरण को नुकसान होता है। क्यों न हम मिट्टी का उपयोग करके श्रीगणेशजी, श्रीदुर्गादेवी की मूर्तियां बनाकर हम उस पुरानी परंपरा पर वापस आएं।

‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...