
प्रयागराज – सनातन धर्म में ज्ञानशक्ति का अनन्यसाधारण महत्व है । इस ज्ञानशक्ति के माध्यम से मनुष्यों का जीवन सर्वार्थ से स्थिर और संतुलित रह सकता है । सनातन धर्म के इस ज्ञानशक्ति का प्रसार जन-जन तक हो, इस उद्देश्य से माघ मेला के पावन अवसर पर सनातन संस्था द्वारा अखिल भारतीय धर्मसंघ, त्रिवेणी मार्ग, उत्तरी पटरी, सेक्टर-3, माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में ‘‘आध्यात्मिक ग्रंथसंपदा एवं धर्मशिक्षा फलक प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया गया है । यह प्रदर्शनी दिनांक 14 जनवरी 2023 से दिनांक 28 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन प्रात: 9.30 से रात्रि 8.30 तक चलेगी । इस प्रदर्शनी में अध्यात्मशास्त्र, सात्त्विक धर्माचरण, व्यक्तित्व विकास, आयुर्वेद, पूजा-उपासना का शास्त्र, देवी-देवता विषयक, दिनचर्या से संबंधित कृत्य, भारतीय संस्कृति, राष्ट्र-धर्म से संबंधित आदि अनेक विषयों का महत्त्व शास्त्रीय और सरल भाषा में विविध विषयों पर अनमोल ग्रंथ उपलब्ध है । सभी श्रद्धालु अधिकाधिक संख्या में आकर इस अनमोल प्रदर्शनी का अवश्य लाभ लें ।
– श्री. गुरुराज प्रभू, सनातन संस्था
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...