सनातन संस्था के समर्थनार्थ हिन्दुत्वनिष्ठों का धारवाड में मोर्चा !

धारवाड : ३० अगस्त को यहां के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा सनातन के समर्थनार्थ एक मोर्चा निकाला गया था तथा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के डॉ. नरेंद्र दाभोलकर तथा कॉ. गोविंद पानसरे की हत्या प्रकरण में बंदी बनाए गए सनातन के साधकों को मुक्त करने एवं सनातन संस्था के विरोध में होनेवाले दुषप्रचार को रोकने हेतु श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक के नेतृत्व में जनपदाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

इस फेरी में श्रीराम सेना, सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति आदि हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित थे। इस अवसर पर श्री. प्रमोद मुतालिक ने कहा कि, इन पुरो(अधो)गामियोंद्वारा सनातन संस्था पर मिथ्या आरोप लगा कर हिन्दू संगठनों की प्रतिमा को कलंकित करने का एक बड़ा ‘षड्यंत्र’ है !
श्रीराम सेना के संगठक श्री. गंगाधर कुलकर्णी ने कहा कि, भारत में अच्छा कार्य करनेवाले संगठनों को कुचलने का ‘षड्यंत्र’ चल रहा है। सनातन संस्था श्रेष्ठ कार्य कर रही है। फिर भी उस पर अकारण आरोप लगाए जा रहे हैं। सनातन संस्था की ओर वक्र दृष्टि से न देखें अन्यथा भविष्य में इससे भी बडा आंदोलन किया जाएगा !
हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. गुरुप्रसाद ने कहा कि, सनातन संस्था की मानहानि करने हेतु संस्था पर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। धारवाड जिले के समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन इसका तीव्र निषेध कर रहे हैं।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...