
फोंडा (गोवा) – परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के ८० वें जन्मदिवस के अवसर पर २२ मई के दिन सुबह से #Hindu Ekta Dindi इस हैशटैग ने तथा Paratpar Guru (परात्पर गुरु), इन की–वर्ड्स ने ट्विटर पर ट्रेंड किया गया । सुबह आरंभ किया गया यह ट्रेंड कुछ ही देर में राष्ट्रीय स्तर पर पहले दस क्रमांक पर था । #Hindu Ekta Dindi ४ थे क्रमांक पर तथा Paratpar Guru की-वर्ड दिनभर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय था । दोपहर १२.३० को १४ वें क्रमांक पर, दोपहर २.३० बजे २१ वें क्रमांक पर, जबकि सायं ५.४५ पर भी २५ वें क्रमांक पर यह ट्रेंड कर रहा था ।
#Hindu Ekta Dindi हैशटैग पर २७ सहस्र से भी अधिक ट्वीट्स किए गए, तथा परात्पर गुरु नाम से २० सहस्र से भी अधिक ट्वीट्स किए गए ।
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी की कीर्ति दिगंत होने की ही यह है प्रतीति !
एकाध विषय ट्रेंड होने लगे, तो लगभग २ – ३ घंटों तक ही वह पहले ३० क्रमांकों में रहता है; पर Paratpar Guru की-वर्ड दिनभर राष्ट्रीय ट्रेंड पर था । इससे परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के नाम पर किए गए ट्रेंड का महत्त्व ध्यान में आता है । हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का दैवी ध्येय हृदय में संजोकर तथा जिनकी प्रेरणा से राष्ट्रीय स्तर पर धर्म एवं राष्ट्र उत्थान का अद्वितीय कार्य विगत ३ दशकों से भी अधिक समय तक लगातार चल रहा है, ऐसे परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी की कीर्ति दिगंत होने की यह प्रतीति ही है !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...