केवल गायत्री मंत्र ही नहीं, तो अन्य मंत्रों का किसी भी बिमारी
को ठीक करने के लिए उपयोग होता है, इसका भी संशोधन किया जाना चाहिए !
केंद्रीय विज्ञान मंत्रालय की ओर से संशोधन के लिए ‘एम्स’ को ३ लाख रुपये !

नई दिल्ली – केंद्रीय विज्ञान मंत्रालय ने गायत्री मंत्र से कोरोना ठीक हो सकता है क्या ? इसपर संशोधन करने के लिए ह्रषिकेश के एम्स अस्पताल को ३ लाख रुपये की निधि दी है ।
इस अस्पताल में किए जाने वाले संशोधन के लिए कोरोना के सामान्य लक्षण वाले २० लोगों को चुना जाएगा । इसमें से एक गुट को हमेशा की तरह वैद्यकीय उपचार दिए जाएंगे, तो दूसरे गुट को हमेशा के उपचार के साथ आयुर्वेदिक औषधि, गायत्री मंत्र का पठन और योगासन करने को कहा जाएगा । इसके बाद दोनों गुट के मरीजों पर क्या परिणाम हुआ है, यह जांच की जाएगी । मरीजों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे । लगभग २-३ माह तक यह संशोधन चलेगा । इस दौरान मरीजों को हमेशा की औषधि के साथ पतंजली का ‘कोरोनिल’ यह आयुर्वेदिक औषधि भी दी जाएगी । इन उपचारों से कोरोना मरीजों को कुछ लाभ होता है क्या, यह जांचा जाएगा, ऐसी जानकारी डॉ. रूचि दुआ ने दी ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात
‘सनातन संस्था’ के साधकों से अवैध रूप से पूछताछ का सिलसिला जारी !
नाशिक कुंभमेले की भव्य धर्मध्वज नगर परिक्रमा का सनातन संस्थ ने किया स्वागत !
परम पूज्य समर्थ शिवानंद स्वामी महाराज (भीष्माचार्य) का महासमाधि गमन !
रामनाथी (गोवा) स्थित सनातन के आश्रम में 11 से 20 अक्टूबर की अवधि में विश्वकल्याण...
दीपावली के निमित्त SanatanShop.com पर २५ % तक की विशेष छूट !
विद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में सनातन...