पाठकों, शुभचिंंतकों और धर्मप्रेमियों से विनती !

‘समाज नामजप आदि साधना का महत्त्व समझे और इसके साथ ही राष्ट्र और धर्म कार्य का प्रसार हो’, इस दृष्टि से सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ‘ऑनलाइन सत्संग शृंखला’ प्रसारित की जा रही है । देशभर में यातायात बंदी लागू हो जाने से घर-घर जाकर अध्यात्मप्रसार करने में मर्यादा आ रही है । सत्संगों के माध्यम से उससे भी अधिक व्यापक प्रसार होने से समाज को आपातकाल में भी नवसंजीवनी मिल रही है ।
कार्यालयीन कामों की व्यस्तता और पारिवारिक दायित्व के कारण कुछ जिज्ञासु सत्संगों का नियमितरूप से लाभ नहीं ले पाते । ऐसी स्थिति में ये जिज्ञासु सत्संगों से वंचित न रहें, इस हेतु सनातन संस्था और हिन्दू जनजागृति समिति के ‘यू ट्यूब’ वाहिनी के (चैनल पर) ‘प्ले लिस्ट’ पर अब तक (यातायात बंदी के काल में) प्रसारित हुए सर्व सत्संग २४ घंटे उपलब्ध किए हैं । जिज्ञासु अपने समय के अनुसार ये सत्संंग कभी भी देख सकते हैं । सभी अपने सगे-संबंधी, मित्र, कार्यालयीन सहकारी आदि को भी इसके संदर्भ में बताकर सत्संगों का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...