‘सनातन चैतन्यवाणी’ के माध्यम से, नाद के अर्थात आकाशतत्त्व के
माध्यम से अब कार्य आरंभ हो गया है ! – श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळ

रामनाथी (गोवा) – समाज को शास्त्रोक्त पद्धति से और भावपूर्ण स्वर में गाए, साथ ही साधना करनेवाले साधकों की सात्त्विक वाणी से उच्चारित चैतन्यदायी ऑडियो सभी को उपलब्ध हों; इसके लिए सनातन संस्था ने अक्षय तृतीया को ‘सनातन चैतन्यवाणी’ ऑडियो एप सर्वप्रथम मराठी भाषा में उपलब्ध कराया था । समाज द्वारा मिल रहे अच्छे प्रत्युत्तर के कारण यह एप अब हिन्दी, कन्नड और अंग्रेजी भाषाआें में उपलब्ध किया गया है । २५ अक्टूबर को दशहरे के शुभमुहूर्त पर श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी के करकमलों, इन तीनों भाषाआें के ऑडियो एप का यहां के सनातन आश्रम में उद़्घाटन किया गया । इस अवसर पर श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली गाडगीळजी ने कहा, अब ऑडियो एप ‘सनातन चैतन्यवाणी’ के माध्यम से नाद अर्थात आकाशतत्त्व के स्तर पर कार्य आरंभ हुआ है । ४ भाषाआें में उपलब्ध इस एप के कारण अब बडी मात्रा में धर्मप्रसार होगा । गुरुदेवजी के आशीर्वाद से सभी स्तरों पर राष्ट्र एवं धर्म का कार्य बडी मात्रा में बढ रहा है ।’’
‘सनातन चैतन्यवाणी’ एप ‘गूगल प्ले स्टोर’ पर सभी के लिए उपलब्ध है । अधिकाधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर उसका उपयोग करें और सात्त्विक स्तोत्र, आरती, श्लोक, मंत्र, नामजप आदि का लाभ उठाएं । अभी तक मराठी भाषा के एप को २४ सहस्र से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है ।
सनातन संस्था ने यह आवाहन किया है कि मराठी हिन्दी, कन्नड एवं अंग्रेजी भाषाआें में उपलब्ध इस एप को ‘गूगल प्ले स्टोर’ की निम्नांकित लिंक से डाउनलोड करें । www.sanatan.org/Chaitanyavani
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...