
फोंडा (गोवा) – श्रद्धालुओं के लिए श्री गणेशभूर्ति की प्रतिष्ठापना करना सुलभ हो; इसके लिए सनातन संस्था की ओर से ‘गणेश पूजा एवं आरती’ एंड्रॉइड एप बनाया गया । इसमें पूजाविधि के लिए आवश्यक सामग्री, पूजा की आवश्यक पूर्वतैयारी, भोग लगाना आदि जानकारी के साथ ही षोडशोपचार पूजाविधि का ‘ऑडियो’ भी उपलब्ध है । मराठी, हिन्दी, कन्नड एवं अंग्रेजी, इन ४ भाषाओं में उपलब्ध इस एंड्रॉइड एप को आज तक १ लाख बार डाउनलोड किया गया है । इस एप में ‘आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाना चाहिए ?’, इसके साथ ही श्री गणेशजी के तीर्थस्थान, श्री अष्टविनायकों का इतिहास और पौराणिक कथाएं भी अंतर्भूत हैं । इस एप में श्री गणेशमूर्ति के वैज्ञानिक परीक्षण पर आधारित अद्वितीय शोधकार्य भी पढने को मिलता है । (२७.८.२०२०)
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...