- खडकवासला और आसपास के ग्रामवासियों ने लिया सहभाग
- धूलिवंदन और रंगपंचमी पर किए प्रबोधन से नागरिकों में जागृति

पुणे : हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था और समविचारी संगठन की ओर से गत १८ वर्षों से चलाए जा रहे खडकवासला जलाशय रक्षा अभियान को इस वर्ष भी उत्तम प्रतिसाद मिला है । धूलिवंदन और रंगपंचमी पर नागरिकों का प्रबोधन करने से उनमें बहुत जागृति हुई । अनेक लोगों ने अभियान की अत्यंत प्रशंसा करते हुए अभियान में विविध माध्यमों से सहभागी होने की तैयारी दर्शाई । यह अभियान सवेरे ९ बजे प्रारंभ होकर शाम ७ बजे तक चला । इस वर्ष खडकवासला और आसपास के ग्रामवासियों, हवेली और ग्रामीण पुलिस व प्रशासन भी सहभागी हुआ । अभियानस्थल पर उपस्थित अनेक पुलिसकर्मियों ने भी अभियान की प्रशंसा की । सभी के अच्छे प्रतिसाद से अभियानस्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह बढा । उपस्थित मान्यवरों ने अभियान के विषय में अपने मत व्यक्त किए ।
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भीलवाडा (राजस्थान) में छह दिवसीय ‘सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग’ का भव्य समापन !
सनातन संस्था द्वारा मथुरा के बृज लक्ष्मी धाम में सनातन संस्कार प्रशिक्षण वर्ग का 5...
झारखंड में शिक्षकों के लिए ‘तनाव मुक्ति’ विषय पर मार्गदर्शन !
फरीदाबाद में सनातन संस्था की ओर से आदर्श एवं सुसंस्कारित पीढी के निर्माण हेतु बालसंस्कार वर्ग...
हरियाणा में ऋषि वर्ल्ड स्कूल के विज्ञार्थियों का नैतिक मूल्यों के विषय पर सनातन संस्था...
