प.पू. दास महाराज के गुरु प.पू. श्रीधरस्वामीजी की आज्ञा के अनुसार संपन्न हुआ दूसरा याग

रामनाथी (गोवा) : हिन्दू राष्ट्र स्थापना के कार्य में उत्पन्न सभी आध्यात्मिक बाधाएं दूर हों, परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी का महामृत्युयोग टले और सभी साधकों के आध्यात्मिक कष्ट दूर हों; इसके लिए यहां के सनातन आश्रम में ३० दिसंबर २०१९ को दूसरा प्रत्यंगिरा याग संपन्न हुआ । बांदा (जनपद सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र) के संत प.पू. दास महाराज को उनके गुरु प.पू. श्रीधरस्वामीजी ने स्वप्नदृष्टांत के माध्यम से सनातन आश्रम में श्री प्रत्यंगिरादेवी के ५ यज्ञ करने की आज्ञा दी थी । उसके अनुसार १८ दिसंबर को पहाला याग किया गया था । सनातन संस्था की सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी ने यज्ञ का संकल्प लिया । इस यज्ञ में प.पू. दास महाराज; सनातन संस्था एवं एस्.एस्.आर्.एफ् (स्पिरिच्युयल साईन्स रिसर्च फाऊंडेशन) के संतों की वंदनीय उपस्थिति थी ।
आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !