![]() |
सारणी
- १. तिलक लगाना
- २. रंगोली
- ३. चंदन लगाना
- ४. फूल चढाना
- ५. उदबत्ती
- ६. इत्र
- ७. परिक्रमा
- ८. तुलसीदल
- ९. उपासनाके विविध प्रकार
- १०. प्रभु श्रीरामजीका नामजप
- ११. श्रीरामजीके नामजपसे हुई अनुभूती
१. तिलक लगाना
श्रीरामजीके पूजनसे पूर्व उपासक स्वयंको श्रीविष्णु समान खडी दो रेखाओं का अथवा भरा हुआ खडा तिलक लगाए । यह तिलक उपासक अपनी मध्यमासे लगाए ।
२. रंगोली
श्रीराम तत्त्वको आकृष्ट करनेवाले आकृतिबंधका उपयोग करना, श्रीराम तत्त्वका अधिकाधिक लाभ प्राप्त करनेमें सहायक है । देखते हैं, श्रीरामतत्त्वको आकृष्ट करनेवाली रंगोली ।
![]() |
![]() |
श्रीरामके मारक तत्त्वको आकृष्ट करनेवाली रंगोली
|
श्रीरामके तारक तत्त्वको आकृष्ट करनेवाली रंगोली
|
३. चंदन लगाना
श्रीरामजीको अनामिकासे चंदन चढाएं ।
४. फूल चढाना
श्रीरामाजीको केवडा, चंपा, चमेली एवं जाहीके फूल चढा सकते है । श्रीरामजीको चार अथवा चार गुणा जाही के फूल चढाएं । फूलोंका डंठल देवताकी ओर होना चाहिए । फूलोंकी रचना भरे हुए या रिक्त लंबगोलाकारमें भी हो सकती है ।
५. उदबत्ती
श्रीरामजीकी तारक उपासनाके लिए – चंदन, केवडा, चंपा, चमेली, जाही एवं अंबर इन गंधोंमें से किसी एक गंधकी उदबत्ती जलाएं । श्रीरामजीकी मारक उपासनाके लिए हीना एवं दरबार यह उदबत्ती जलाएं । उदबत्तीकी संख्या दो होनी चाहिए । उदबत्तीको दाएं हाथकी तर्जनी अर्थात अंगूठेके पासवाली उंगली तथा अंगूठेसे पकडकर घडीकी दिशामें पूर्ण गोलाकार पद्धतिसे तीन बार घुमाएं ।
६. इत्र
श्रीरामजीको जाहीकी सुगंधवाला इतर लगाएं ।
७. परिक्रमा
श्रीरामजीकी परिक्रमा लगाते समय कमसे कम तीन अथवा तीन गुणा परिक्रमा करें ।
८. तुलसीदल
श्रीरामजीको पूजामें तुलसीदल अर्पित किया जाता है । हम सभीको ज्ञात है, की तुलसी एक पूजनीय वनस्पति है । इसकी दो जातियां होती हैं – श्यामा एवं गौरी । गौरी तुलसी प्रभु श्रीरामको अर्पित करते हैं । जिस प्रकार श्रीगणेशजीको दूर्वा, शिवजीको बिल्वपत्र अर्पित करनेका महत्त्व है, उसी प्रकार प्रभु श्रीरामजीको तुलसी अर्पित करना महत्त्वपूर्ण होता है । किसीभी देवताको विशेष वस्तु अर्पित करनेका उद्देश्य यह होता है, की पूजी जानेवाली मूर्तीमें चैतन्य निर्माण हो एवं उसका उपयोग हमारी आध्यात्मिक उन्नति के लिए हो । यह चैतन्य निर्माण करनेके लिए देवताको जो विशेष वस्तु अर्पित की जाती है, उस वस्तुमें देवतातत्त्वके सूक्ष्मातिसूक्ष्म कण आकृष्ट करनेकी क्षमता अन्य वस्तुओंकी तुलनामें अधिक होती है ।
९. उपासनाके विविध प्रकार
जैसे पूजा, आरती, भजन इत्यादि करनेसे उस देवताका लाभ मिलता है; परंतु इन उपासना-पद्धतियोंकी अपनी सीमा होती है । अर्थात् हम पूजा, आरती, भजन चौबीसों घंटे या किसी भी स्थितिमें नहीं कर सकते । इसलिए लाभ भी उसीके अनुरूप मिलता है । देवताके तत्त्वका निरंतर लाभ मिलता रहे, इस हेतु उनकी उपासना भी निरंतर होनी चाहिए और ऐसी एकमात्र उपासना है नामजप । कलियुगके लिए नामजप ही सरल एवं सर्वोत्तम उपासना है ।
१०. प्रभु श्रीरामजीका नामजप
![]()
|
श्रीरामके कुछ प्रचलित नामजप हैं । उनमेंसे ‘श्रीराम जय राम जय जय राम । ’ यह त्रयोदशाक्षरी जप सबसे अधिक प्रचलित है । श्रीराम जय राम जयजय राम । इसमें श्रीराम : यह श्रीरामका आवाहन है । जय राम : यह स्तुतिवाचक है । जयजय राम: ‘नमः’ समान यह शरणागतिका दर्शक है ।
प्रभु श्रीरामजीका नामजप
इसप्रकार नामजप करनेपर अनेक लोग खरे आनंदका अनुभव लेते हैं । एक बार एकाग्रतासे नामजप होने लगे तो अनुभूतियां भी होने लगती हैं ।
११. श्रीरामजीके नामजपसे हुई अनुभूती
यह अनुभूती है, अमरावतीके श्री. धैवत वाघमारेकी । वे कहते हैं, प्रभु श्रीरामके अति विशाल रूपके दर्शन हुए तथा श्रीरामजीके चरणोंके निकट बैठकर नामजप कर रहा हूं, ऐसा अनुभव हुआ । ३० मार्च २००४ को दिनमें ढाई बजे मैं श्रीरामजीका नामजप कर रहा था । मेरा नामजप एकाग्रतासे होने लगा । कुछही क्षणोंमें मुझे एक बहुत बडे राजसिंहासनपर प्रभु श्रीराम अति विशाल रूप धारण कर बैठे हुए दिखाई दिए । इतना विशाल रूप मैं नहीं देख पाया । मैंने उनके चरणोंपर फूलोंका हार अर्पित किया एवं उनके चरणोंके निकट बैठकर नामजप करने लगा । आगे धीरे धीरे मुझे ऐसा अनुभव हुआ, की मैं प्रभु रामजीका दास हूं । वे मेरे स्वामी हैं । प्रभु रामजीके दास्यत्वको मैं बहुत समयतक अनुभव करता रहा । मुझे उसमें आनंद आने लगा ।
श्री. धैवतको प्रभु श्रीरामजीके दास्यत्वका अनुभव हुआ और उसमें उन्हें आनंद आने लगा । यथार्थ ही तो है । प्रभु श्रीरामजीके स्वामित्वका एवं अपने दास्यत्वका अनुभव करनेमें जितना आनंद है, उतना अन्य किसीभी बातमें नहीं । इस प्रकार नामजपका आनंद आपभी ले सकते हैं।
संदर्भ : सनातन-निर्मित ग्रंथ ‘श्रीविष्णु, श्रीराम एवं श्रीकृष्ण’




श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में ‘रामनाम संकीर्तन’ अभियान का आयोजन करें !
रामभक्तशिरोमणी भरत की आध्यात्मिक गुणविशेषताएं !
प्रभु श्रीराम के अस्तित्व का स्मरण करवानेवाले रामसेतु के चैतन्यमय पत्थर एवं श्रीरामकालीन सिक्के
हिन्दुओं के आस्थास्थान प्रभु श्रीराम पर हुए आरोपों का खंडन
रामायण जीवन जीने की सबसे उत्तम शिक्षा देती है ।