श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में ‘रामनाम संकीर्तन’ अभियान का आयोजन करें !

सभी से विनती !

‘५०० वर्षों के अथक संघर्ष के उपरांत अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ है । अब अपना अगला ध्येय है ‘रामराज्य’ स्थापित करना ! रामराज्य का व्यापक ध्येय साकारने के लिए हमें साक्षात् प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना आवश्यक है । प्रत्यक्ष रामराज्य साकारने से पहले वह अपने अंतर में निर्माण होना आवश्यक है । उसके लिए सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी ने ‘रामराज्य’ साकार होनेतक ‘श्रीराम जय राम जय जय राम ।’ यह नामजप करने की दिशा हमें दी है ।

श्री गुरु के संकल्प का अधिकाधिक लाभ होने हेतु और श्रीरामतत्त्व की ऊर्जा समष्टि स्तर पर कार्यरत होने के लिए २६ मार्च से २ अप्रैल २०२६ की अवधि में ‘रामनाम संकीर्तन’ अभियान का आयोजन करें । ‘रामराज्य’ की स्थापना हो, ऐसी मनोकामना जिन धर्मनिष्ठ हिन्दुओं की है वे अपने परिसर के मंदिर में एकत्र आकर ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ यह जप सामूहिकरूप से करें, ऐसे इस अभियान का स्वरूप है । विविध आध्यात्मिक संगठन, संप्रदाय, हिन्दुत्वनिष्ठ, धर्मप्रेमी, पाठक एवं शुभचिंतक भी अपने परिसर में ‘रामनाम संकीर्तन’ अभियान आयोजित करें ।

१. अभियान कैसे कर सकते हैं ?

अ. जिलास्तर पर धर्मप्रेमी, सत्संग के जिज्ञासू, युवा साधना सत्संग के युवा, हिन्दू जनजागृति समिति की शाखा इत्यादि के माध्यम से यह अभियान व्यापक स्तर पर कर सकते हैं ।

आ. सामूहिक नामजप लयबद्ध हो, इसलिए नामजप के स्थान पर सम्मिलित श्रद्धालुओं को वह सुनाई दे, ऐसी आवाज में  नामजप का ‘ऑडियो’ लगाएं । यह ‘ऑडियो’ https://www.sanatan.org/mr/audio-gallery इस स्थान पर निशुल्क उपलब्ध है ।

इ. इस अभियान का ‘सोशल मीडिया’द्वारा भी (सामाजिक माध्यमों द्वारा भी) प्रसार किया जाएगा ।

ई. अभियान होने पर उसका समाचार छायाचित्र और वीडियो सहित ‘सनातन प्रभात’के कार्यालय में, इसके साथ ही स्थानीय दैनिक समाचार पत्र तथा वृत्त वाहिनियां (न्यूजचैनल्स) को भेजें ।

२. रामनाम संकीर्तन का स्वरूप

रामराज्य के लिए प्रार्थना : ५ मिनट

श्रीरामनाम का जप : ५० मिनट

हिन्दू राष्ट्र की  प्रतिज्ञा : ५ मिनट

रामराज्य के लिए प्रार्थना

‘हे रामजी, आपने सभी हिन्दुओं की श्रीराम मंदिर की इच्छा पूरी की है, अब हम राम राज्य की स्थापना का संकल्प लेते हैं। राम राज्य के निर्माण अर्थात हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का भगवद् कार्य करने के लिए आपका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। हम आपके चरणों में प्रार्थना करते हैं कि आप हम सबको राम राज्य अर्थात हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का कार्य करने के लिए भक्ति, शक्ति और बुद्धि प्रदान करें।’

श्रीराम नाम का जप

श्रीराम का नामजप सुनने के लिए यहां क्लिक करें – > Sanatan.org/hindi/audio-gallery

रामराज्य अर्थात् हिन्दू राष्ट्र की प्रतिज्ञा

१. मुझे अपने रामजी और अपने धर्म पर भरोसा है । मुझे अपनी धार्मिक श्रद्धा का संरक्षण करने का, अपने धर्म का पालन करने का जन्मसिद्ध अधिकार है।
२. भगवान श्री राम की कृपा से श्री राम का भव्य मंदिर बन गया, उसी प्रकार मैं भी अपने हृदय में श्री राम की भक्ति का मंदिर बनाने का प्रयास करूंगा, अर्थात निरंतर श्रीरामभक्ती करूंगा ।
३. मैं स्वयं हिन्दू संस्कृति, परंपराओं, त्योहारों का संरक्षण, संवर्धन, संचालन और प्रसार करूंगा और अपने धर्मबांधवों में भी इसके प्रति जागरूकता उत्पन्न करूंगा ।
४. हे प्रभु राम, जिस प्रकार अपने धर्म की रक्षा की, मैं भी हिन्दू धर्म, वैदिक ग्रंथों, मंदिरों, गायों और महिलाओं पर किसी भी आक्रमण को रोकने के प्रयास प्राणपण से करूंगा ।
५. जिस प्रकार श्री राम जन्मभूमि की 500 वर्षों से अतिक्रमित भूमि मुक्त हुई, उसी प्रकार मैं अपने पवित्र भारत में स्थित और आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए प्रत्येक मंदिर का पुनरुद्धार करने का प्रयास करूंगा ।
६. ‘धर्मनिरपेक्ष’ भारत को पुनः ‘रामराज्य’ अर्थात् ‘धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्र’ बनाकर आदर्श-सुखी-संपन्न समृद्ध-सुरक्षित-सुसज्जित बनाना ही मेरे जीवन का लक्ष्य होगा। मैं अपनी आखिरी सांस तक इसके लिए काम करूंगा !

बंधुओं, रामराज्य की स्थापना के लिए ‘रामनाम संकीर्तन’ अभियान के माध्यम से अपने अंत:करण में आगे जाकर संपूर्ण विश्व में रामराज्य निर्माण करने का पावन अवसर ईश्वरीय कृपा से प्राप्त हुआ है, इस अवसर का लाभ लेकर ईश्वर की कृपा संपादन करें !’

1 thought on “श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में ‘रामनाम संकीर्तन’ अभियान का आयोजन करें !”

Leave a Comment