
रामनाथी : ‘पितृपक्ष के प्रत्येक शनिवार को सनातन संस्था की सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी को पहले श्री महाविष्णुजी का पूजन करें तथा उसके पश्चात सनातन संस्था के दिवंगत संतों के लिए ऋषी पितरों का पूजन करें । तत्पश्चात श्रीविष्णुजी की मूर्ति के सामने बैठकर सनातन संस्था के दिवंगत साधक एवं संतों के लिए तर्पण करें’, इस भृगु महर्षि की आज्ञा के अनुसार २१ सितंबर को सनातन के रामनाथी आश्रम में श्री महाविष्णु पूजन एवं उसके पश्चात साधकों को ऋषिरूप प्राप्त संतों का आशीर्वाद प्राप्त हो; इसके लिए ऋषी पितर पूजन किया गया । सद्गुरु (श्रीमती) बिंदा सिंगबाळजी ने श्री महाविष्णुपूजन एवं ऋषी पितर पूजन किया । सनातन संस्था के संत पू. पृथ्वीराज हजारे ने पितृतर्पण विधि किया । सनातन पुरोहित पाठशाला के ६२ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त संचालक श्री. दामोदर वझेगुरुजी ने पूजन का पौरोहित्य किया । इन विधियों का लाभ उठाने हेतु सनातन संस्था के संत एवं आश्रम के साधक उपस्थित थे ।


आध्यात्मिक उपचारों के संदर्भ में यह ध्यान रखें !
साधको, वर्तमान आपातकाल में रात्रि के समय व्यक्तिगत वाहन से लंबी दूरी की यात्रा करने...
सनातन संस्था की बबिता गांगुली को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !
सनातन संस्था के नाम से आनेवाले फर्जी ई-मेल से सावधान रहें !
अर्पणदाताओ, गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में धर्मकार्य हेतु धन अर्पित कर गुरुतत्त्व का लाभ लो !
सनातन आश्रम, रामनाथी के भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ‘आयुष्य होम’ !