
नई देहली : हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से यहां के देहली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थापित स्वतंत्रतावीर सावरकर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं भगत सिंह की मूर्तियों को २३ अगस्त को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया, साथ ही उच्च शिक्षा संचलनालय के कार्यालय में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । इस अवसरपर समिति समन्वयक श्री. कार्तिक साळुंके, श्री. श्रीराम लुकतुके तथा सनातन संस्था के श्री. अभय वर्तक उपस्थित थे ।
२ दिन पूर्व कांग्रेसप्रणीत नैशनल स्टुडंट्स युनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सावरकरजी की मूर्ति को कालीख पोछकर चप्पलों की माला पहनाई थी । तब वामपंथियों के छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टुडंट्स एसोसिएशन ने भी उनकी सहायता की थी । इन संगठनों ने सावरकरजी को देशद्रोही कहा था । इस पृष्ठभूमिपर समिति एवं सनातन संस्था की ओर से इन मूर्तियों को माल्यार्पण किया गया ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का पटना, बिहार में ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु और तंत्र सम्मेलन’ में...
भारत को आध्यात्मिक कवच प्रदान करने के लिए मुंबई में सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘श्री...
भारत की रक्षा हेतु मुंबई में 17 मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’
‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर सनातन संस्था की साधिकाओं का सम्मान
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक द्वारा सद्गुरु नंदकुमार जाधवजी का सम्मान
‘श्रीगुरु गौरव दीक्षा शताब्दी महोत्सव’ में सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले...